8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कार्यकर्ता बूथ का स्तम्भ हैं? सजगता से मिलेगी सफलता: धर्मपाल सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कार्यकर्ता बूथ का स्तम्भ हैं? सजगता से मिलेगी सफलता: धर्मपाल सिंह

सारांश

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से बूथ समितियों को सशक्त किया जा सकता है। उन्होंने विपक्ष के झूठ को समाप्त करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

मुख्य बातें

संवाद और सक्रियता संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक हैं।
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
प्रत्येक बूथ पर मासिक बैठकें आयोजित की जानी चाहिए।
विपक्ष के झूठ को समाप्त करने के लिए सजग रहना आवश्यक है।
भाजपा समाजसेवा और जनजागरण का माध्यम है।

लखनऊ, 19 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को कानपुर और उन्नाव में आयोजित बैठकों में पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और शक्ति केन्द्र संयोजकों से संवाद किया और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संवाद, सम्पर्क और सक्रियता से ही संगठन के कार्यों को गति मिलती है। पंचायत चुनाव और स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की नीति पर चलते हुए ही विजय सुनिश्चित की जा सकती है।

कानपुर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और प्रभारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने हर घर तिरंगा, एक पेड़ मां के नाम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जैसे अभियानों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मंडलों में अध्यक्ष घोषित नहीं हुए हैं, वहां आपसी सामंजस्य से चयन प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को बेहद अहम बताते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि एक-एक मतदाता से सम्पर्क किया जाए और जो नाम मतदाता सूची में छूट गए हैं उन्हें जोड़ा जाए।

उन्नाव में मंडल अध्यक्षों और शक्ति केन्द्र संयोजकों को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल इकाई संगठन की धुरी है और शक्ति केन्द्र उसकी कार्यशीलता का आधार। मंडल अध्यक्ष और शक्ति केन्द्र संयोजक जितने सक्रिय होंगे, उतनी ही बूथ समितियां मजबूत होंगी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर मासिक बैठक हो, मन की बात कार्यक्रम से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा जाए और बीएलए-2 के पास मतदाता सूची की पूरी मैपिंग हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी संगठन नहीं है, बल्कि समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण और जनजागरण का माध्यम है। यही कारण है कि संगठन की मजबूती गांव-गांव, घर-घर और पगडंडी तक पहुंचने से होगी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि विपक्ष के फैलाए झूठ और भ्रम को सजगता और सत्यता से समाप्त करना होगा। हमारे पास मोदी सरकार और योगी सरकार की योजनाओं की ठोस उपलब्धियां हैं जिन्हें जनता तक पहुंचाना है।

धर्मपाल सिंह ने जोर देकर कहा कि सक्रिय बूथ ही विचारधारा के प्रसार और चुनावी विजय की गारंटी है। इसलिए कार्यकर्ताओं को मंच और माला से दूर रहकर बूथ स्तर तक पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ जुटना होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे लोकतंत्र की नींव और मजबूत होगी।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धर्मपाल सिंह ने कौन से कार्यक्रमों की समीक्षा की?
धर्मपाल सिंह ने हर घर तिरंगा, एक पेड़ मां के नाम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जैसे अभियानों की समीक्षा की।
किस प्रकार कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की सलाह दी गई?
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर मासिक बैठक हो, मन की बात कार्यक्रम से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा जाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले