7 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वाराणसी में पीएम मोदी का स्वागत करना काशी के दुकानदारों के लिए एक खास पल था?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वाराणसी में पीएम मोदी का स्वागत करना काशी के दुकानदारों के लिए एक खास पल था?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा स्थानीय दुकानदारों के लिए एक अनोखा अनुभव बना। आम नागरिकों ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्वागत किया, जो उनकी मेहनत और संस्कृति का प्रतीक है। जानिए इस खास पल की कहानी।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री का आम नागरिकों से जुड़ाव महत्वपूर्ण है।
काशी के दुकानदारों ने संस्कृति को जीवित रखा है।
यह अनुभव दुकानदारों के लिए एक उपलब्धि है।

वाराणसी, 6 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी का दौरा करने पहुंचे, तो एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने वाले बड़े अधिकारी या नेता नहीं, बल्कि काशी के आम दुकानदार थे। ये वे लोग हैं, जो वर्षों से बनारस की परंपरा, स्वाद और सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखे हुए हैं।

विजय यादव बल्लू ने राष्ट्र प्रेस के साथ बातचीत में कहा, "मैं ‘नमो टी स्टॉल’ नाम से चाय की दुकान चलाता हूं। मेरे लिए यह अनुभव बहुत ही खास रहा। मेरी हमेशा से यह इच्छा थी कि देश के प्रधानमंत्री से मिलूं, और जब वह प्रधानमंत्री हों, जिनकी प्रशंसा पूरे विश्व में होती है, तो एक आम आदमी के लिए इससे बड़ा सपना क्या हो सकता है। इस बात की जानकारी मुझे चार दिन पहले दे दी गई थी। बाकी औपचारिकताएं चल रही थीं। हम भी उसी उत्साह में थे कि प्रधानमंत्री से मिलना है। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले मेरा नाम पूछा। वह देश के प्रधानमंत्री तो हैं ही, साथ ही हमारे काशी के सांसद भी हैं। उन्होंने हालचाल पूछा, फिर व्यवसाय के बारे में जानना चाहा। मैंने बताया कि मैं ‘नमो टी स्टॉल’ चलाता हूं। मेरी चाय की दुकान पहले से थी, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री के आने के बाद मैंने उसका नाम बदलकर 'नमो टी स्टॉल' कर दिया।"

विजय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा कि बहुत अच्छा काम कर रहे हो, ऐसे ही सेवा करते रहो। उन्होंने यह भी कहा कि आगे बढ़ने का अवसर जरूर मिलेगा। मुझे यह सब किसी चमत्कार से कम नहीं लगा। हमें ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो केवल एक पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि वह वास्तव में एक जीते-जागते महामानव हैं। वह एक सच्चे साधु हैं। उनके लिए हर व्यक्ति समान है। हम तो बस बचपन से यही सुनते आए थे कि काशी ऊर्जा की धरती है, लेकिन प्रधानमंत्री से मिलकर लगा कि वह खुद हम सबके लिए ऊर्जा के स्रोत हैं। प्रधानमंत्री से मिलना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा।

दूसरे दुकानदार राजकुमार आहूजा ने कहा, "वह पल शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। इतना अद्भुत अनुभव था, मानो हम पर भगवती की असीम कृपा हुई हो। यह सौभाग्य हमें मिला और इसमें सभी भाइयों का प्रेम और सहयोग भी शामिल था। सबका साथ और समर्थन मिला, खासकर हमारे मंत्री का, जिन्होंने हमें इस मौके तक पहुंचाने में मदद की। प्रधानमंत्री से मिलना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात थी। ऐसा सौभाग्य जीवन में एक बार ही मिलता है। इतने सारे लोगों के बीच, हम जैसे छोटे दुकानदारों को उनका स्वागत करने का अवसर मिला, यह मैं कभी नहीं भूल सकता। नगर में उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया, और यह भी बाबा विश्वनाथ और माता रानी की असीम कृपा ही है।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री से मिलने के बाद ऐसा लगा जैसे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मिल गई हो। मैंने उन्हें 'जय माता दी' कहा और प्रणाम किया। बस यही मेरे लिए सबसे अद्भुत पल था। मेरी मिठाई की दुकान है, जिसमें कई तरह के आइटम बनते हैं। यह दुकान 1994 से चल रही है। मैं भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हम जैसे छोटे दुकानदारों को भी यह अवसर दिया कि हम देश के प्रधानमंत्री से मिल सकें। यह अपने आप में अद्भुत और अविश्वसनीय है। आज से कुछ साल पहले तक हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि किसी प्रधानमंत्री से मिलना संभव होगा, लेकिन आज ऐसा संभव हुआ है। अब तो आप किसी विधायक या मंत्री से भी सीधे मिल सकते हैं। यह एक बहुत बड़ी बात है।

एक अन्य दुकानदार सौरभ गुप्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री ने सिर्फ एक शब्द कहा 'बढ़िया', तो हमने जवाब दिया 'बहुत बढ़िया।' हमें यह बहुत बड़ी बात लगी कि हम लोगों को बुलाया गया। एक आम नागरिक होते हुए भी प्रधानमंत्री से मुलाकात करना अपने आप में बहुत खास अनुभव था। हमें कॉल आया था कि आपका चयन हुआ है, आपको आना है। इसके लिए हमने आधार कार्ड और फोटो सब्मिट किया। प्रधानमंत्री की रैंकिंग विश्व स्तर पर सबसे ऊपर है और उनसे मिलना मेरे जीवन का सबसे खास क्षण बन गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाती है कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने आम नागरिकों से जुड़ाव बनाने का प्रयास किया है। यह उनके नेतृत्व के प्रति जनता की प्रतिक्रिया को भी दर्शाता है, जो उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाता है।
RashtraPress
7 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने वाले दुकानदार कौन थे?
दुकानदारों में विजय यादव बल्लू, राजकुमार आहूजा और सौरभ गुप्ता शामिल थे।
इस घटना का महत्व क्या है?
यह घटना आम नागरिकों की भागीदारी और प्रधानमंत्री के प्रति उनकी प्रशंसा को दर्शाती है।
क्या दुकानदारों ने प्रधानमंत्री से मिलने की योजना बनाई थी?
दुकानदारों को प्रधानमंत्री से मिलने की जानकारी कुछ दिन पहले मिली थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले