10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आईसीसी बांग्लादेश की टीम को विश्व कप से निकाल दे? संजय निरुपम का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आईसीसी बांग्लादेश की टीम को विश्व कप से निकाल दे? संजय निरुपम का बयान

सारांश

बांग्लादेशी टीम के भारत में वर्ल्ड कप खेलने से मना करने पर संजय निरुपम ने कहा कि यह डर एक सकारात्मक संकेत है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से मैचों के स्थान में बदलाव की मांग की थी। क्या यह बांग्लादेश के क्रिकेट भविष्य को प्रभावित करेगा?

मुख्य बातें

बांग्लादेशी टीम का भारत में वर्ल्ड कप खेलने से मना करना एक बड़ा मुद्दा है।
सुरक्षा चिंताएं क्रिकेट के भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं।
संजय निरुपम का बयान इस पर नई चर्चा शुरू करता है।
आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को खारिज कर दिया है।
बांग्लादेश के अगले मैच भारत में ही होंगे।

मुंबई, 22 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेशी टीम द्वारा भारत में वर्ल्ड कप खेलने से मना करने पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि बांग्लादेशी क्रिकेटरों को यह डर है कि अगर वे मैच खेलने भारत आए तो उनकी कुटाई हो जाएगी। यह डर एक सकारात्मक संकेत है।

बांग्लादेश की सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने बताया कि बांग्लादेश की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने की संभावना नहीं है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से अनुरोध किया था कि उसके विश्व कप मैच भारत के बजाय किसी अन्य स्थल पर आयोजित किए जाएं, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने उम्मीद जताई है कि आईसीसी उनकी मांग पर विचार करेगा।

इस पर संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि क्रिकेट का टी20 विश्व कप नजदीक है। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भारत आने के नाम से कांप रही है। उसने आईसीसी से गुजारिश की कि उसके मैच श्रीलंका में कराए जाएं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संगठन ने मना कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह से सरेआम हिंदुओं की हत्या हो रही है, उससे बांग्लादेशी क्रिकेटरों को डर है कि अगर वे मैच खेलने भारत आए तो उनकी मारपीट हो जाएगी। यह डर एक अच्छा संकेत है। बेहतर होगा कि आईसीसी बांग्लादेश की टीम को विश्व कप से बाहर कर दे। साथ ही यह चेतावनी भी दे कि अगर बांग्लादेश में धार्मिक हिंसा समाप्त नहीं होती है तो उसे किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि वहां हिंदू-विरोधी हिंसा सरकार द्वारा प्रायोजित और समर्थित है।

गौरतलब है कि आईसीसी ने बुधवार को स्पष्ट किया था कि आगामी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मुकाबले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही आयोजित किए जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, बांग्लादेश की टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 9 फरवरी को यह टीम इटली के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। 14 फरवरी को इस टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। ये तीनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे। इसके बाद 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बांग्लादेश का सामना नेपाल से होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम हमेशा देश की भलाई को प्राथमिकता देते हैं। बांग्लादेशी क्रिकेटरों का डर और सुरक्षा चिंताएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि खेल को राजनीति से अलग रखा जाए। यह एक संवेदनशील मुद्दा है जहाँ हमें संतुलन बनाना होगा।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांग्लादेशी टीम ने भारत में वर्ल्ड कप खेलने से क्यों मना किया?
बांग्लादेशी टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में वर्ल्ड कप खेलने से मना किया है।
संजय निरुपम ने इस पर क्या कहा?
संजय निरुपम ने कहा कि बांग्लादेशी क्रिकेटरों को डर है कि अगर वे भारत आए, तो उनकी कुटाई हो जाएगी।
आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग पर क्या प्रतिक्रिया दी?
आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को खारिज कर दिया और कहा कि सभी मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही आयोजित होंगे।
बांग्लादेश की टीम के आगामी मैच कब हैं?
बांग्लादेश की टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ, 9 फरवरी को इटली के खिलाफ और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले