11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में युवक को भाभी से प्रेम करना महंगा पड़ा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में युवक को भाभी से प्रेम करना महंगा पड़ा?

सारांश

इस दिल दहला देने वाली घटना में एक युवक को भाभी से प्रेम करना महंगा पड़ा। जानिए कैसे एक रिश्ते ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया और पुलिस ने किस तरह से आरोपियों को पकड़ा।

मुख्य बातें

प्रेम संबंधों के परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
परिवार के सदस्यों के बीच समझौता आवश्यक है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने आरोपियों को पकड़ा।
इस प्रकार की घटनाओं से समाज में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
समाज में प्रेम और रिश्तों को लेकर जागरूकता बढ़ानी चाहिए।

मोतिहारी, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में एक युवक को अपनी भाभी से प्रेम संबंध की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सुगौली थाना क्षेत्र के बेलवतिया गांव में सुरेश सहनी के पुत्र टुनटुन कुमार (20) की हत्या कर दी गई। बताया गया कि टुनटुन शाम को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लगातार दो दिनों तक खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

बताया गया कि शनिवार को गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए खेत की तरफ गई थीं। तभी अचानक उन्हें गंध आने लगी। जब वे पास गईं तो देखा कि गन्ने के खेत में टुनटुन कुमार का शव पड़ा था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसी बीच, पुलिस को पता चला कि टुनटुन का अपने चचेरे भाई देवानंद सहनी की पत्नी से प्रेम संबंध चल रहा था। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो मामले का पर्दाफाश हो गया। इस मामले में जब देवानंद को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

अनुमण्डल पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार ने सोमवार को बताया कि अपनी पत्नी से टुनटुन के प्रेम प्रसंग होने के कारण देवानंद सहनी ने उसकी हत्या कर दी। देवानंद सहनी ने गोबिंद सहनी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में ही इस घटना को अंजाम दिया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।
क्या प्रेम संबंधों के कारण हत्या की जा सकती है?
यह घटना दर्शाती है कि कभी-कभी प्रेम संबंधों के परिणाम मृत्युदंड तक भी जा सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले