16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार में भैंस बांधने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार में भैंस बांधने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

सारांश

पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र में भैंस बांधने के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानें इस घटना के पीछे का पूरा सच।

मुख्य बातें

भैंस बांधने का विवाद एक युवक की हत्या का कारण बना।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
आरोपी फरार है, पुलिस गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता बढ़ा दी है।
साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया।

पटना, ५ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह घटना पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव में हुई, जहां दो पक्षों के बीच विवाद के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर जान ले ली गई।

पुलिस के अनुसार, निजामत गांव के निवासी बिजेंद्र प्रसाद (७०) और गांव के ही सोनू कुमार के परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी दौरान, बिजेंद्र प्रसाद ने रविवार को सोनू कुमार के घर के पास जाकर वहां बंधी एक भैंस को अपने घर ले जाकर बांध दिया। बताया जाता है कि इसी समय सोनू कुमार भी वहां पहुंच गए।

आरोप है कि सोनू कुमार कुछ कह पाते, उससे पहले ही बिजेंद्र प्रसाद ने उन पर गोली चला दी, जो सोनू को लग गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और घायल सोनू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां वह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मसौढ़ी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया सिंह ने रविवार को बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।

उन्होंने कहा कि साक्ष्यों को इकट्ठा करने के लिए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज में बढ़ते हिंसा के स्तर को भी दर्शाती है। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि ऐसे विवादों का समाधान बात-चीत और समझदारी से किया जाना चाहिए।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में क्या हुआ?
भैंस बांधने के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्या इस मामले में एफएसएल टीम बुलाई गई?
हाँ, साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले