9 अक्टूबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुरादाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की और उसके पिता के साथ मारपीट हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुरादाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की और उसके पिता के साथ मारपीट हुई?

सारांश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन इसके परिणामस्वरूप उसके पिता पर बर्बर हमला किया गया। जानिए कैसे यह मामला बढ़ा और पुलिस ने क्या कदम उठाए।

मुख्य बातें

नाबालिगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
पुलिस और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।

मुरादाबाद, 24 जून (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक नाबालिग लड़की और उसके परिवार के साथ हिंसा का मामला सामने आया है। इस हमले में लड़की के पिता को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें सिर में गहरी चोट भी शामिल है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और कार्यवाही कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के साथ कुछ दबंग युवक लगातार छेड़छाड़ कर रहे थे। जब लड़की के पिता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने न केवल लड़की को डराने की कोशिश की, बल्कि उसके पिता पर भी लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला किया।

पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी मदरसे में पढ़ाई करती थी और एक लड़का उसे परेशान कर रहा था। जब उसकी मां ने रोकने की कोशिश की, तब आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उन्होंने कहा, "मैं काम से लौटकर आया था और खाना खा रहा था। उसी समय घर के बाहर शोर मच गया। कई लोग बाहर आए और मुझे पकड़कर मारा। घर में घुसकर हमारे परिवार के साथ मारपीट की गई।"

इस घटना पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, "शुरुआत में दो पक्षों के बीच पानी के नल को लेकर विवाद था, लेकिन अब एक पक्ष की नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ की शिकायत की है।" वर्तमान में, 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

विशेषकर महिलाएं, सुरक्षित महसूस करें। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि पुलिस और प्रशासन इस प्रकार की घटनाओं पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करें।
RashtraPress
9 अक्टूबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मुरादाबाद में छेड़छाड़ की घटनाएँ आम हैं?
हाँ, मुरादाबाद में छेड़छाड़ और महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाएँ अक्सर सामने आती हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।
पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा?
जांच पूरी होने के बाद, यदि सबूत ठोस होते हैं, तो पीड़ित परिवार को न्याय मिलना संभव है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले