क्या मुंबई के कुर्ला में शराबी बेटे ने 79 वर्षीय पिता पर जानलेवा हमला किया?

Click to start listening
क्या मुंबई के कुर्ला में शराबी बेटे ने 79 वर्षीय पिता पर जानलेवा हमला किया?

सारांश

क्या एक बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमला किया? मुंबई के कुर्ला में हुई यह घटना नशे और पैसों के विवाद का गंभीर परिणाम है। जानें इस घटना की पूरी कहानी और पुलिस की कार्रवाई के बारे में।

Key Takeaways

  • पैसों के विवाद से परिवार में तनाव बढ़ा।
  • नशे की लत ने एक बेटे को अपराध की ओर बढ़ाया।
  • घटना ने समाज में नशे के प्रभाव को उजागर किया।
  • पुलिस की तत्परता से मामला दर्ज हुआ।
  • घायल पिता को समय पर इलाज मिला।

मुंबई, 13 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई के कुर्ला पश्चिम के जरीमरी क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने पैसों के विवाद के चलते अपने 79 वर्षीय पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साकीनाका पुलिस के अनुसार, जरीमरी स्थित रोशन चॉल में रहने वाले मोहम्मद याकूब मोहम्मद सिद्दीकी चौधरी (79) खाना खाने के बाद नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहे थे। जब वे कादरी लाइन गली के निकट पहुंचे, तभी उनका बेटा मोहम्मद शाहिद याकूब चौधरी (42) वहां पहुंचा। आरोपी उस वक्त नशे में था और उसने अपने पिता से शराब पीने और खाने के लिए पैसे मांगे।

जब पिता ने पैसे देने से मना किया, तो बेटे ने पहले गाली-गलौज की और फिर बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमले के दौरान मोहम्मद याकूब जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने पास पड़े एक भारी पत्थर को उठाकर उनके बाएं कान पर मारा, जिससे बुजुर्ग के कान से खून निकलने लगा और वे बेहोश हो गए।

घटना को देखकर पास की एक दुकान में काम कर रहा आरिफ मदद के लिए आगे बढ़ा, लेकिन आरोपी ने उसे भी धमकी दी और वहां से भाग निकला। कुछ ही समय में स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने पीड़ित के दूसरे बेटे को सूचना दी।

दूसरा बेटा मौके पर पहुंचा और घायल पिता को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उनके बाएं कान पर दो टांके लगाए।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा लंबे समय से शराब का आदी है और अक्सर पैसों को लेकर झगड़ता रहता है। वह पिता के नाम पर मौजूद मकान और दुकान बेचने का दबाव भी बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Point of View

NationPress
09/04/2026

Frequently Asked Questions

यह घटना कब हुई?
यह घटना 13 जनवरी को हुई थी।
बेटे का नाम क्या है?
बेटे का नाम मोहम्मद शाहिद याकूब चौधरी है।
पिता की उम्र क्या है?
पिता की उम्र 79 वर्ष है।
पिता का इलाज कहाँ हुआ?
पिता का इलाज घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में हुआ।
क्या पुलिस ने मामला दर्ज किया है?
हाँ, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Nation Press