मुंबई में सड़क पर तेज रफ्तार ने ली बुजुर्ग की जान, कार ने मारी टक्कर
सारांश
Key Takeaways
- तेज रफ्तार सड़क पर जानलेवा साबित हो सकती है।
- बुजुर्ग की मौत ने सुरक्षा के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया है।
- पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग की मदद की।
- हादसे की जांच चल रही है।
मुंबई, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। माटुंगा क्षेत्र में तेज रफ्तार का एक और हादसा सामने आया, जिसमें एक कार ने सड़क के किनारे खड़े 65 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतक की पहचान सोहराब रुसी कोतवाला के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना का कारण बने कार चालक की पहचान रामकृष्णन सूर्यनारायण के रूप में की गई है।
घटना के तुरंत बाद, माटुंगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोहराब कोतवाला फल खरीदने के लिए सड़क पर खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार की कार ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और फिर बुजुर्ग को जोरदार टक्कर दे दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग व्यक्ति दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों और आरोपी चालक की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर माटुंगा पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय चालक की गति कितनी थी और क्या वह लापरवाही से वाहन चला रहा था।
फिलहाल पुलिस अगले कानूनी कदम उठाने में जुटी हुई है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।