27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई कस्टम्स ने बैंकॉक से आए यात्री को गिरफ्तार कर 14 करोड़ की ड्रग्स बरामद की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई कस्टम्स ने बैंकॉक से आए यात्री को गिरफ्तार कर 14 करोड़ की ड्रग्स बरामद की?

सारांश

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 14.5 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड की जब्ती के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 5 और 6 अगस्त की दरमियानी रात को हुई। जानें इस मामले के पीछे की कहानी और ड्रग्स के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में।

मुख्य बातें

मुंबई एयरपोर्ट पर 14.5 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की गई।
कस्टम विभाग की सतर्कता से एक यात्री को गिरफ्तार किया गया।
ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने भायखला में भी ड्रग्स के खिलाफ सफलता पाई।

मुंबई, 7 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए 14.5 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की है। यह कार्रवाई 5 और 6 अगस्त की दरमियानी रात को की गई, जब छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआई) पर तैनात एयरपोर्ट कमिश्नरेट, मुंबई कस्टम्स के अधिकारियों ने एक यात्री को रोककर उसकी तलाशी ली।

मुंबई कस्टम्स द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह जब्ती एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत दर्ज एक केस में की गई है, जिसमें एक यात्री को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों को संदेह हुआ था, जिसके आधार पर उन्होंने बैंकॉक से उड़ान संख्या यूएम141 के जरिए आए एक यात्री को रोका।

यात्री के ट्रॉली बैग की जांच के दौरान उसमें छिपाकर रखी गई 14.548 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अवैध कीमत लगभग 14.5 करोड़ रुपए आंकी गई है।

ड्रग्स को बैग के अंदर अत्यंत चतुराई से छिपाया गया था ताकि एयरपोर्ट पर नजर न आए, लेकिन कस्टम अधिकारियों की सतर्कता और कुशल प्रोफाइलिंग के चलते यह मादक पदार्थ जब्त किया जा सका। इस मामले में आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने भायखला इलाके में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.46 करोड़ रुपए की एमडी और चरस बरामद की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय साहिल जुनैद अंसारी के रूप में हुई है, जो ठाणे जिले के भिवंडी इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह मुंबई में ड्रग्स की आपूर्ति करने के उद्देश्य से आया था।

इससे पहले, 30 जुलाई को मुंबई में लगभग 8 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। मुंबई कस्टम विभाग ने छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यह ड्रग्स पकड़ी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई कस्टम्स ने कितनी मात्रा में ड्रग्स जब्त की?
मुंबई कस्टम्स ने 14.548 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की है।
किस यात्री को गिरफ्तार किया गया?
बैंकॉक से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
क्या यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम के तहत हुई?
हाँ, यह जब्ती एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत की गई है।
इससे पहले मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई थी?
इससे पहले, मुंबई पुलिस ने भायखला इलाके में 3.46 करोड़ रुपए की एमडी और चरस बरामद की थी।
क्या यह पहली बार है जब मुंबई कस्टम्स ने इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त की है?
नहीं, इससे पहले भी मुंबई में कई बार बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त की जा चुकी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले