7 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जीटीवी यूके पर नया टीवी सीरियल 'लक्ष्मी निवास' दस्तक देने वाला है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जीटीवी यूके पर नया टीवी सीरियल 'लक्ष्मी निवास' दस्तक देने वाला है?

सारांश

नया टीवी सीरियल 'लक्ष्मी निवास' मिडिल क्लास परिवार की चुनौतियों और सपनों की कहानी प्रस्तुत करता है। इसमें राजेंद्र चावला और अक्षिता मुद्गल जैसे कलाकार हैं। क्या यह शो दर्शकों को प्रभावित करने में सफल होगा?

मुख्य बातें

लक्ष्मी निवास मिडिल क्लास परिवार की कहानी है।
राजेंद्र चावला और अक्षिता मुद्गल जैसे कलाकार हैं।
शो 12 जनवरी से जी टीवी यूके पर प्रसारित होगा।
शो में परिवार के मूल्यों और संघर्षों को दर्शाया गया है।
प्रोमो पहले ही जारी किया जा चुका है।

मुंबई, 8 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। टीवी सीरियल की दुनिया में मिडिल क्लास परिवार के संघर्ष और सपनों की कहानी को लेकर नया शो 'लक्ष्मी निवास' दस्तक देने के लिए तैयार है।

गुरुवार को शो का लॉन्च किया गया और धारावाहिक से जुड़ी बातें मीडिया के सामने रखी गईं। शो के लॉन्च में सीरियल की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी, जहां अभिनेता राजेंद्र चावला अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी लक्ष्मी के साथ नजर आए।

अपने किरदार पर बात करते हुए राजेंद्र चावला ने कहा कि वे शो में श्रीनिवास नामक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिसने अपनी जिंदगी का अधिकांश समय अपने परिवार को पालने में बिताया, लेकिन अपनी पत्नी के लिए घर नहीं ले पाया। अब श्रीनिवास अपनी लक्ष्मी के लिए घर खरीदने का सपना देखता है और इसके लिए पहले से ज्यादा मेहनत करने के लिए तत्पर है। वहीं, लक्ष्मी का सपना है कि वह अपनी बेटियों की शादी अच्छे घर में कराए। दोनों के सपने अलग हैं, लेकिन दोनों परिवार के लिए जीते हैं।

सीरियल को लेकर अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए राजेंद्र चावला ने कहा कि यह कहानी लगभग हर मिडिल क्लास घर की कहानी को दर्शाती है। इसमें वही प्यार और दुख देखने को मिलेंगे जो देश के हर घर में देखने को मिलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब श्रीनिवास अपने घर आता है और ताला खोलता है, तो ताला और चाबी तो उसकी है, लेकिन छत उसकी नहीं है।

'लक्ष्मी निवास' 12 जनवरी से जी टीवी यूके पर टेलीकास्ट होगा और शो का पहला प्रोमो भी जारी हो चुका है। शो में कई नए चेहरे नजर आएंगे, लेकिन कहानी वही पुरानी रहेगी, जिसमें मिडिल क्लास घर के दुख और तकलीफों को भावनाओं के साथ दर्शाया जाएगा।

शो में टेलीविज़न अभिनेत्री अक्षिता मुद्गल भी दिखेंगी, जो श्रीनिवास और लक्ष्मी की बड़ी बेटी का किरदार निभा रही हैं। अपने किरदार राधिका को लेकर अक्षिता ने बताया कि वे एक ऐसी लड़की का रोल प्ले कर रही हैं, जो अपने माता-पिता और परिवार के लिए जीती है। वह अपने भाई-बहनों से बहुत प्रेम करती है और उसके लिए उसका परिवार ही सब कुछ है। उसके सपने भी अपने माता-पिता की इच्छाओं को पूरा करने से जुड़े हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शकों को जोड़ने में सक्षम है। यह एक ऐसा धारावाहिक है जो परिवार के मूल्यों और संघर्षों को बखूबी दर्शाता है।
RashtraPress
7 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लक्ष्मी निवास शो कब प्रसारित होगा?
लक्ष्मी निवास शो 12 जनवरी से जी टीवी यूके पर प्रसारित होगा।
शो में कौन-कौन से कलाकार हैं?
शो में राजेंद्र चावला, अक्षिता मुद्गल और अन्य नए चेहरे शामिल होंगे।
शो की कहानी किस बारे में है?
यह शो मिडिल क्लास परिवार के संघर्ष और सपनों की कहानी को दर्शाता है।
शो का पहला प्रोमो कब जारी हुआ?
शो का पहला प्रोमो पहले ही जारी हो चुका है।
राजेंद्र चावला का किरदार क्या है?
राजेंद्र चावला श्रीनिवास नामक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले