27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनसीआर में 19 मार्च से मौसम में बदलाव, हल्की बारिश और तेज हवाओं से सुधार होगा एक्यूआई में

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनसीआर में 19 मार्च से मौसम में बदलाव, हल्की बारिश और तेज हवाओं से सुधार होगा एक्यूआई में

सारांश

एनसीआर में मौसम में बदलाव के साथ 19 मार्च को हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जो प्रदूषण में सुधार ला सकती है। जानें इसके प्रभाव और विशेषज्ञों की सलाह।

मुख्य बातें

19 मार्च से मौसम में बदलाव होगा।
हल्की बारिश और तेज हवाओं का आना संभावित है।
एक्यूआई में सुधार की उम्मीद है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह का पालन करें।
तापमान 17 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

नोएडा, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग के हालिया पूर्वानुमान के अनुसार, एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) में 19 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्षेत्र में हल्की बारिश, बादल छाने और तेज हवाओं का आना संभावित है, जिससे स्थानीय लोगों को प्रदूषण से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के 7 दिनों का पूर्वानुमान बताता है कि 17 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 18 मार्च को तापमान 18 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रहेगा। 19 और 20 मार्च को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक के आसार हैं, तापमान 17 से 28 के बीच रहेगा।

21 मार्च को हल्की बारिश के साथ मौसम में सामान्य बादल छाए रहने का अनुमान है, जबकि 22 मार्च को तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है और मौसम फिर से आंशिक रूप से साफ हो सकता है। तेज हवाओं और मौसम के इस बदलाव के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिला है। नोएडा के विभिन्न स्टेशनों पर एक्यूआई के आंकड़े इस प्रकार हैं: सेक्टर-125 में 162, सेक्टर-62 में 126, सेक्टर-1 में 137 और सेक्टर-116 में 147 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंदिरापुरम में 138, लोनी में 180, संजय नगर में 119 और वसुंधरा में 149 एक्यूआई दर्ज किया गया है। दिल्ली के प्रमुख स्थानों में अलीपुर में 123, अशोक विहार में 136, आया नगर में 124, बवाना में 155, बुराड़ी क्रॉसिंग में 112, कैंट एरिया में 121, चांदनी चौक में 130, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 126, मथुरा रोड में 111 और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 126 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

इन आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई 100 से 200 के बीच (मध्यम/येलो जोन) बना हुआ है, जो पहले की तुलना में बेहतर स्थिति को इंगित करता है। हाल के दिनों में साफ मौसम और तेज हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर कम हुआ है, जिससे एनसीआर के निवासियों ने राहत की सांस ली है।

विशेषज्ञों का मानना है कि 19 मार्च से शुरू होने वाली बारिश और हवाएं वायु गुणवत्ता को और सुधार सकती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ अभी भी संवेदनशील व्यक्तियों जैसे बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम के इस बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट और राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी सुधार जारी रहने की संभावनाएं हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। हालांकि, सावधानी बरतना आवश्यक है, विशेषकर संवेदनशील समूहों के लिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनसीआर में अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
एनसीआर में 19 मार्च से मौसम में बदलाव होगा, जिसमें हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
क्या एक्यूआई में सुधार होगा?
हाँ, हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण एक्यूआई में सुधार की उम्मीद है।
क्या स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम का तापमान क्या रहेगा?
मौसम का तापमान 17 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
क्या बारिश के बाद प्रदूषण कम होगा?
हाँ, बारिश के बाद प्रदूषण स्तर में कमी आने की संभावना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले