एनसीआर में मौसम में बड़ा बदलाव, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट; येलो अलर्ट जारी

Click to start listening
एनसीआर में मौसम में बड़ा बदलाव, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट; येलो अलर्ट जारी

सारांश

एनसीआर में मौसम ने लिया नया मोड़, 29 मार्च को तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के बारे में।

Key Takeaways

  • एनसीआर में मौसम में बदलाव जारी है।
  • 29 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • वायु गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।

नोएडा, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किए गए नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में और भी परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। विशेष रूप से 29 मार्च के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 मार्च को अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस दिन सामान्यतः आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं।

28 मार्च को मौसम का आंशिक रूप से साफ रहने का अनुमान है, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, 29 मार्च को मौसम अचानक ज्यादा सक्रिय हो जाएगा। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

सुबह से लेकर शाम तक गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। 30 मार्च को भी मौसम पूरी तरह सामान्य नहीं रहने वाला है। इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है। हल्की बारिश और बूंदाबांदी का असर वायु गुणवत्ता पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

दिल्ली और नोएडा के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखा गया है। दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 180, चांदनी चौक में 171, अलीपुर में 155 और बवाना में 150 दर्ज किया गया, जो पहले की तुलना में बेहतर स्थिति दर्शाता है।

नोएडा के सेक्टर-1 में एक्यूआई 142, सेक्टर-62 में 132, सेक्टर-125 में 126 और सेक्टर-116 में 141 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एनसीआर में यह बदलाव हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक इसी प्रकार के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

Point of View

आने वाले दिनों में मौसम में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे लोगों को तैयारी करने की आवश्यकता है।
NationPress
30/03/2026

Frequently Asked Questions

29 मार्च को मौसम का क्या पूर्वानुमान है?
29 मार्च को तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार क्यों हुआ है?
हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
क्या 30 मार्च का मौसम सामान्य रहेगा?
नहीं, 30 मार्च को भी मौसम सामान्य नहीं रहेगा, हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Nation Press