11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एनडीए सरकार बिहार में पिताजी के सपने को आगे बढ़ा रही है? नितिन नबीन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एनडीए सरकार बिहार में पिताजी के सपने को आगे बढ़ा रही है? नितिन नबीन

सारांश

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार उनके पिता के विकास के सपनों को आगे बढ़ा रही है। जानिए इस श्रद्धांजलि सभा में क्या हुआ और कैसे उनके कार्यों ने समाज को प्रेरित किया।

मुख्य बातें

नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
नितिन नबीन ने अपने पिता के विकास के सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
समाज के उत्थान के लिए उनके नेतृत्व में किए गए कार्य प्रेरणा स्रोत हैं।
डिप्टी सीएम और अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह सभा बिहार के विकास की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

पटना, 31 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को अपने पिता और पूर्व भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके पिता ने बिहार के विकास का जो सपना देखा था, उसे एनडीए सरकार आगे बढ़ा रही है।

मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने कहा कि आज उनके पिताजी की 20वीं पुण्यतिथि है और इस दिन वे उन्हें नमन करते हैं। उन्होंने बताया कि अपने राजनीतिक जीवन में उनके पिता ने तपस्या और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत किया और अपने व्यवहार के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक संबंध बनाए। समाज के उत्थान और विकास के लिए उनके नेतृत्व में किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने पिताजी के उन्हीं नैतिक मूल्यों और गुणों को आत्मसात करने का प्रयास कर रहा हूं और इसी भावना के साथ आज के दिन उन्हें श्रद्धा के साथ नमन करता हूं।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नवीन किशोर सिन्हा की आज पुण्यतिथि है। वे भाजपा में संगठन के शिल्पकार भी रहे और चुनाव प्रबंधन में उन्हें महारथ हासिल थी। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

'एक्स' पोस्ट में संजय सरावगी ने कहा कि पटना पश्चिम के पूर्व जनप्रिय विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। जनसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन एवं स्मृतियां हम सभी को प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करती रहेंगी।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि वरिष्ठ भाजपा नेता, पटना पश्चिम से जनप्रिय विधायक रहे, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पूज्य पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर स्मृतियों को प्रणाम किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे। जनसेवा के प्रति समर्पित उनका व्यक्तित्व सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। जनसेवा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो बिहार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा कौन थे?
नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता थे, जिन्होंने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नितिन नबीन ने अपने पिता को कैसे श्रद्धांजलि दी?
नितिन नबीन ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा देखे गए विकास के सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
क्या एनडीए सरकार बिहार के विकास में योगदान दे रही है?
नितिन नबीन के अनुसार, एनडीए सरकार उनके पिता के विकास के सपनों को आगे बढ़ा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले