28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पटना में नितिन नबीन के पोस्टर से भाजपा युवा नेतृत्व में और आगे बढ़ेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पटना में नितिन नबीन के पोस्टर से भाजपा युवा नेतृत्व में और आगे बढ़ेगी?

सारांश

नितिन नबीन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर पटना में कार्यकर्ताओं का जश्न जारी है। युवा नेतृत्व के साथ भाजपा का नया युग शुरू होगा। जानें इस महत्वपूर्ण अवसर पर नेताओं की क्या राय है।

मुख्य बातें

नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा के लिए नई शुरुआत है।
भाजपा में युवा नेतृत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है।
बिहार में जश्न का माहौल है।
प्रधानमंत्री मोदी का 'विकसित भारत' का सपना आगे बढ़ेगा।
नितिन नबीन का अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

पटना, 20 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। नितिन नबीन मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस विशेष अवसर पर पटना में कार्यकर्ताओं ने बधाई संदेश के साथ पोस्टर लगाए हैं। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राज्य के नितिन अब पूरे देश के नितिन बन गए हैं। यह हमारे लिए एक खुशी का दिन है।

समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में संजय सरावगी ने बताया कि नितिन नबीन विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष बन रहे हैं। बिहार में जश्न का माहौल है। सोमवार से मिठाइयां बांटी जा रही हैं। होली और दिवाली का त्योहार एक साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन हर जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाते हैं और काम को आगे बढ़ाते हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा और मजबूती से आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि 2047 तक 'विकसित भारत' का निर्माण हो। नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा इस दिशा में तेजी से काम करेगी।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह एक नई शुरुआत है और युवाओं में नया उत्साह है। 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने के लिए नए जोश और युवा नेतृत्व भाजपा को और आगे बढ़ाएगा।

भाजपा सांसद भोला सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के पदों तक पहुंचाती है। आज सभी युवा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक पल है।

भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमने देखा कि जिला और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पूरी संगठनात्मक प्रक्रिया लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से लागू की गई। यदि भाजपा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बिहार से बनते हैं, तो यह प्रदेशवासियों के लिए उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बनाता है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का संगठन को लेकर अनुभव पुराना है। यह भाजपा के 'नवीन युग' की शुरुआत है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक कदम है। यह समय है जब भाजपा अपने युवा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों को छूने की कोशिश करेगी।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितिन नबीन कब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने?
नितिन नबीन 20 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
भाजपा की युवा नीति क्या है?
भाजपा युवा कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करती है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले