18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चंडीगढ़ एनएचएम में मेडिकल नौकरी का सुनहरा अवसर: 6 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू 13 अप्रैल को

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चंडीगढ़ एनएचएम में मेडिकल नौकरी का सुनहरा अवसर: 6 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू 13 अप्रैल को

सारांश

चंडीगढ़ एनएचएम ने 6 पदों के लिए भर्ती की जानकारी दी है। 13 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लें और सरकारी नौकरी का लाभ उठाएं।

मुख्य बातें

एनएचएम चंडीगढ़ में मेडिकल जॉब के लिए 6 पदों पर भर्ती।
वॉक-इन इंटरव्यू 13 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे।
उम्र की अधिकतम सीमा 62 वर्ष।
सैलरी 85,000 से 1,00,000 रुपए प्रति माह।
दस्तावेज़ों और आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी लाना अनिवार्य।

चंडीगढ़, १२ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), चंडीगढ़ ने विभिन्न 6 पदों के लिए भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है, जिसमें गायनोलॉजिस्ट भी शामिल हैं। इस पद के लिए १३ अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। सरकारी नौकरी में रुचि रखने वालों के लिए यह एक अवसर है।

एनएचएम चंडीगढ़ ने जिन 6 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें 5 पद गायनोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के और 1 पद प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएमएबीएचआईएम) के अंतर्गत माइक्रोबायोलॉजिस्ट (सूक्ष्मजीवविज्ञानी) का शामिल है।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 85,000 से 1,00,000 रुपए के बीच सैलरी मिलेगी। उम्मीदवारों की आयु सीमा 62 वर्ष निर्धारित की गई है।

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमडी/डीएनबी के साथ एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास राज्य चिकित्सा परिषद या भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

इस वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन १३ अप्रैल को सुबह 9:30 बजे 'मिशन निदेशक का कार्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चौथी मंजिल, प्रशासनिक भवन, सरकारी बहुविशेषता अस्पताल, सेक्टर-16, चंडीगढ़' में किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर पहुंचने और सभी संबंधित दस्तावेज़ और आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी साथ लाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार एनएचएम चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। फिर सभी मांगी गई जानकारी, फोटो और सिग्नेचर को भरकर इंटरव्यू के लिए साथ ले जाएं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान देने का भी एक अवसर है।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि क्या है?
वॉक-इन इंटरव्यू १३ अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है।
कौन-कौन से पद उपलब्ध हैं?
6 पदों में 5 गायनोलॉजिस्ट और 1 माइक्रोबायोलॉजिस्ट शामिल हैं।
इंटरव्यू के लिए क्या दस्तावेज़ लाने होंगे?
उम्मीदवारों को सभी संबंधित दस्तावेज़ और आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी लानी होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले