10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चंडीगढ़ एनएचएम में सरकारी नौकरी के लिए 6 पदों की भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू 13 अप्रैल को

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चंडीगढ़ एनएचएम में सरकारी नौकरी के लिए 6 पदों की भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू 13 अप्रैल को

सारांश

यदि आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो एनएचएम चंडीगढ़ ने 6 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। यह अवसर न चूकें!

मुख्य बातें

एनएचएम चंडीगढ़ में 6 पदों पर भर्ती का अवसर है।
वॉक-इन इंटरव्यू 13 अप्रैल को होगा।
वेतन 85,000 से 1,00,000 रुपए प्रति माह होगा।
उम्मीदवारों की आयु सीमा 62 वर्ष है।
शैक्षणिक योग्यता में एमडी/डीएनबी और एमबीबीएस शामिल हैं।

चंडीगढ़, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अनूठा अवसर आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), चंडीगढ़ ने गायनोलॉजिस्ट समेत विभिन्न 6 पदों के लिए भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है।

एनएचएम चंडीगढ़ ने जिन 6 पदों के लिए भर्ती निकाली है, उनमें एनएचएम के अंतर्गत गायनोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के 5 पद और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएमएबीएचआईएम) के तहत आईपीएचएल के लिए माइक्रोबायोलॉजिस्ट (सूक्ष्मजीवविज्ञानी) का 1 पद शामिल है।

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन वाक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 85,000 से 1,00,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है।

वाक-इन-इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एमडी/डीएनबी और एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, कैंडिडेट्स का राज्य चिकित्सा परिषद या भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकरण और अन्य निर्धारित योग्यताएँ भी आवश्यक हैं।

वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 13 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे 'मिशन निदेशक का कार्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चौथी मंजिल, प्रशासनिक भवन, सरकारी बहुविशेषता अस्पताल, सेक्टर-16, चंडीगढ़' में किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर पहुंचने और सभी संबंधित दस्तावेजों और आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी साथ लाने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार एनएचएम चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। एप्लीकेशन में मांगी गई सभी जानकारी, फोटो और सिग्नेचर को दर्ज करें और इंटरव्यू के लिए साथ ले जाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वॉक-इन इंटरव्यू कब होगा?
वॉक-इन इंटरव्यू 13 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
भर्ती के लिए कौन से पद उपलब्ध हैं?
इस भर्ती में गायनोलॉजिस्ट के 5 पद और माइक्रोबायोलॉजिस्ट का 1 पद शामिल है।
क्या शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है?
उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एमडी/डीएनबी और एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले