27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मां बनने की तैयारी के साथ 'बॉर्डर 2' की शूटिंग संभाल रहीं हैं निधि दत्ता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मां बनने की तैयारी के साथ 'बॉर्डर 2' की शूटिंग संभाल रहीं हैं निधि दत्ता?

सारांश

फिल्म निर्माता निधि दत्ता की कहानी, जो अपने पहले बच्चे की उम्मीद के साथ 'बॉर्डर 2' की शूटिंग कर रही हैं। जानिए कैसे वह इस सफर को खास बना रही हैं।

मुख्य बातें

निधि दत्ता अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।
वह 'बॉर्डर 2' की शूटिंग भी कर रही हैं।
सफर में दो दिलों की धड़कनें जुड़ी हैं।
फिल्म का डिलीवरी का समय बहुत करीब है।
यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी।

मुंबई, 18 जून (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म निर्माता निधि दत्ता अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उनका प्रेगनेंसी का फाइनल ट्राइमेस्टर चल रहा है, लेकिन वह आराम करने के बजाय अपने पिता और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता जे.पी. दत्ता के साथ देखे गए सपने 'बॉर्डर-2' को साकार करने में जुटी हुई हैं। राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह कैसे मां बनने और 'बॉर्डर-2' फिल्म की शूटिंग दोनों को एकसाथ संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह सीधे शूटिंग से ही डिलीवरी के लिए जाएं।

'बॉर्डर 2' की तीसरे शेड्यूल की शूटिंग पुणे की नेशनल डिफेंस अकादमी में चल रही है। इस दौरान प्रेग्नेंट निधि दत्ता पूरी लगन और समर्पण के साथ फिल्म प्रोडक्शन में काम कर रही हैं। अपने पिता जे.पी. दत्ता की बनाई ऐतिहासिक फिल्म 'बॉर्डर' की विरासत को बरकरार रखने का संकल्प लिए वह न सिर्फ जरूरी मीटिंग्स में हिस्सा ले रही हैं, बल्कि सेट पर मौजूद रहकर हर छोटे-बड़े फैसलों में अपनी भूमिका निभा रही हैं।

राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए निधि ने कहा, ''यह फिल्म एक सपना है जो मैंने अपने पापा के साथ देखा है, और इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है कि अब वह सपना हकीकत बन रहा है, चाहे उसके लिए मुझे बेबी किक्स के साथ प्रोडक्शन शेड्यूल मैनेज क्यों न करना पड़े!''

उन्होंने कहा, ''फिल्म की टीम पूरा-पूरा साथ दे रही है, और यह सफर मेरे लिए और भी खास हो गया है क्योंकि इसमें दो दिलों की धड़कनें जुड़ी हैं।''

प्रोड्यूसर ने आगे कहा, ''मेरा डिलीवरी का समय बहुत करीब है, इसलिए लगता है कि मैं सीधे शूटिंग से ही अस्पताल चली जाऊंगी।''

बता दें कि 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन शामिल हैं।

हाल ही में सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ग्रुप फोटो शेयर की थी, जिसमें वह दिलजीत, वरुण और अहान के साथ नजर आए। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब सारी फोर्सेज एक साथ आएं, 'बॉर्डर 2'"

इस फोटो को सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीपोस्ट किया और अपने भाई अहान के लिए चीयर करते हुए लिखा, 'इसका बेसब्री से इंतजार है।'

'बॉर्डर 2' जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी। इसमें सनी, सुनीली शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे।

'बॉर्डर 2' में सनी देओल लीड रोल में होंगे, जिसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 2019 में अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी' का निर्देशन किया था।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा तैयार की जा रही यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह कह सकता हूं कि निधि दत्ता का यह सफर न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि यह हमें यह भी दिखाता है कि कैसे महिलाएं अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ मातृत्व की चुनौतियों का सामना कर सकती हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

निधि दत्ता कब डिलीवरी की उम्मीद कर रही हैं?
निधि दत्ता का डिलीवरी का समय बहुत करीब है, और उन्होंने बताया कि वह सीधे शूटिंग से ही अस्पताल जा सकती हैं।
'बॉर्डर 2' की शूटिंग कहाँ हो रही है?
'बॉर्डर 2' की तीसरे शेड्यूल की शूटिंग पुणे की नेशनल डिफेंस अकादमी में चल रही है।
'बॉर्डर 2' में कौन-कौन से कलाकार हैं?
'बॉर्डर 2' में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन शामिल हैं।
फिल्म 'बॉर्डर 2' कब रिलीज होगी?
'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है।
निधि दत्ता अपने प्रोजेक्ट्स को कैसे संभाल रही हैं?
निधि दत्ता अपने प्रेगनेंसी के दौरान भी फिल्म प्रोडक्शन में पूरी लगन और समर्पण के साथ काम कर रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले