17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के लिए सौभाग्य की बात है? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नितिन नबीन के दौरे पर कहा!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के लिए सौभाग्य की बात है? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नितिन नबीन के दौरे पर कहा!

सारांश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नितिन नबीन के बिहार आगमन को प्रदेश के लिए सौभाग्य बताया। कार्यकर्ताओं में उत्साह है और नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इस ऐतिहासिक क्षण के बारे में जानें।

मुख्य बातें

नितिन नबीन का आगमन बिहार के लिए महत्वपूर्ण है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का जिक्र किया।
यह बिहार में भाजपा के लिए एक नई शुरुआत हो सकती है।
सतीश चंद्र दुबे ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया।
बिहार के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

पटना, 23 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के बिहार आगमन को प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बिहार के लाल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

पटना में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि नितिन नबीन के आने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बिहार के लिए सौभाग्य की बात है कि नितिन नबीन राज्य के हैं। वे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं, कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। उन्हें बिहार के लोग और कार्यकर्ता आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा कि भाजपा बंगाल जीतेगी। ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं, लेकिन भाजपा कभी बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देगी। बाबरी मस्जिद का जिक्र करने वाले लोग कहते हैं कि हुमायूं कबीर उनसे अलग हैं, लेकिन कबीर तो उन्हीं का है।

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नितिन नबीन के आगमन को बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि भाजपा का एक आम कार्यकर्ता इस पद तक पहुंचकर मिसाल कायम कर रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को शुभकामनाएं। भगवान उन्हें पूरे देश में और बेहतर काम करने की शक्ति दें।

भाजपा नेता नीतीश मिश्रा ने कहा कि पटना में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। नितिन नबीन का शानदार स्वागत किया गया है।

भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पूरा बिहार गदगद है। बिहार के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हमारे बिहार का एक कार्यकर्ता पार्टी के सर्वोच्च पद पर है।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आए हैं। नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से संगठन और मजबूत होगा।

भाजपा नेता गायत्री देवी ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। प्रदेश और केंद्र के नेतृत्व को बिहार के लाल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के लिए आभार। बिहार में जनसैलाब उमड़ा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भाजपा की रणनीति और भविष्य की योजनाओं को भी प्रभावित करेगा। नितिन नबीन का नेतृत्व पार्टी के लिए एक नई दिशा में अग्रसर हो सकता है।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितिन नबीन को कौन सा पद मिला है?
उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या कहा?
उन्होंने नितिन नबीन के आगमन को बिहार के लिए सौभाग्य की बात कहा।
बिहार में कार्यकर्ताओं का क्या उत्साह है?
कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी उनका स्वागत कर रहे हैं।
सतीश चंद्र दुबे ने क्या कहा?
उन्होंने इसे बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।
क्या नितिन नबीन का आगमन संगठन को मजबूत करेगा?
हां, इससे संगठन और मजबूत होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले