क्या नितिन नबीन का भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनना बिहार के लिए सौभाग्य नहीं है? : गिरिराज सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नितिन नबीन का भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनना बिहार के लिए सौभाग्य नहीं है? : गिरिराज सिंह

सारांश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार के लिए यह एक ऐतिहासिक और सकारात्मक कदम बताया है। क्या इससे बिहार की राजनीति में नए बदलाव आएंगे? आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

नितिन नबीन का कार्यकारी अध्यक्ष बनने से भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी।
यह दायित्व पहली बार बिहार को मिला है।
गिरिराज सिंह ने इस नियुक्ति को ऐतिहासिक बताया।
नितिन नबीन युवा नेता के रूप में माने जाते हैं।
भाजपा ने कार्यकर्ता आधारित पार्टी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

पटना, 15 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि पहली बार यह दायित्व बिहार को दिया गया है, जो प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी 1980 में बनी। बिहार के एक कार्यकर्ता को यह सौगात और सम्मान मिला है। नितिन नबीन युवाओं में सबसे अधिक ऊर्जावान, पांच बार के विधायक युवा हैं। वे न्यू जेनरेशन के सबसे ऊर्जावान नेता के रूप में माने जाएंगे। इनके पिता के साथ हम लोग काम करते थे। सौभाग्य की बात है कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वे जेन जी कहते-कहते 80 साल के खड़गे को ले आए। कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार से बाहर नहीं निकल पाई। भाजपा ने यह बता दिया कि एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। इसलिए पोस्टर लगाने से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का काम भाजपा ही कर सकती है।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन ने कांग्रेस पार्टी के लिए उदाहरण पेश किया है। हमारी सोच है कि यह कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है। और यह न्यू जेनरेशन जी जेन है।

एक्स पोस्ट में गिरिराज सिंह ने नितीन नबीन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “नितिन नबीन से मिलकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई दिशाऊर्जा मिलेगी।”

दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में राजस्थान, पीएम नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विज़न के अनुरूप विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष क्यों बनाया गया?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अनुसार, यह बिहार के लिए गर्व का विषय है। नितिन नबीन एक युवा और ऊर्जावान नेता हैं, जो पार्टी को नई दिशा देने के लिए सक्षम हैं।
गिरिराज सिंह ने क्या कहा?
गिरिराज सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब बिहार को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, जो प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है।
राष्ट्र प्रेस