30 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नोएडा में फैक्ट्रियों के कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 300 से अधिक लोग गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नोएडा में फैक्ट्रियों के कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 300 से अधिक लोग गिरफ्तार

सारांश

नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है, जहां प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं और अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुख्य बातें

नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र हो गया है।
पुलिस ने 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए।
सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है।
औद्योगिक इकाइयां सुरक्षा कारणों से बंद हैं।

नोएडा, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी उग्र रूप लेता नजर आया। सेक्टर-121 स्थित गढ़ी चौखंडी इलाके में प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर पुलिस पर पथराव किया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिसविरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाने और रास्ता खाली कराने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।

प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने 2-3 स्थानों पर पुलिस वाहनों को निशाना बनाते हुए पथराव किया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति पर काबू पा लिया और उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया। प्रशासन पहले से ही सतर्क था। औद्योगिक क्षेत्रों में सुबह 5 बजे से ही पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी भी की जा रही है।

सुरक्षा कारणों से आज अधिकांश औद्योगिक इकाइयां और कंपनियां बंद रखी गई हैं। इस बीच, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि हिंसा, आगजनी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई भी उनसे ही कराई जाएगी। पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई और सुरक्षा के उपाय महत्वपूर्ण हैं, लेकिन यह भी आवश्यक है कि सभी पक्षों के विचारों को समझा जाए।
RashtraPress
30 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोएडा में प्रदर्शन क्यों हो रहा है?
फैक्ट्री कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन उनके अधिकारों और मांगों को लेकर हो रहा है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है और अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्या प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाए हैं?
जी हां, भारी पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और पूरे इलाके में निगरानी रखी जा रही है।
क्या औद्योगिक इकाइयां बंद हैं?
सुरक्षा कारणों से आज अधिकांश औद्योगिक इकाइयां बंद रखी गई हैं।
सोशल मीडिया पर क्या कार्रवाई की जाएगी?
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले