27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पटना के होटल में मृत पाए गए ब्रिटिश नागरिक की जांच में पुलिस जुटी है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पटना के होटल में मृत पाए गए ब्रिटिश नागरिक की जांच में पुलिस जुटी है?

सारांश

पटना में एक होटल के कमरे से एक ब्रिटिश नागरिक का शव बरामद हुआ है। ये मामला संदिग्ध परिस्थितियों में प्रकाश में आया है और पुलिस अब इसकी गहन जांच कर रही है। क्या यह मामला किसी बड़ी घटना का संकेत है? जानिए पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

ब्रिटिश नागरिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
होटल के कर्मचारियों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी थी।
मामले में एफएसएल टीम ने भी जांच की है।
शव का पोस्टमार्टम पटना मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा।

पटना, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की राजधानी पटना के एक होटल के कमरे से ब्रिटिश नागरिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने बरामद किया है। ये सेवानिवृत्त होकर भारत आए थे और पटना के एक होटल में ठहरे हुए थे। अब पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, ब्रिटिश नागरिक अजय कुमार शर्मा पटना के एक होटल के कमरे में 18 जनवरी से ठहरे थे। होटल के कर्मचारियों का कहना है कि रविवार को उन्होंने खाना-पीना किया था, लेकिन सोमवार को उनके कमरे में किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं देखी गई। न तो कोई बाहर आया और न ही कोई फोन आया।

सुबह कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो होटल कर्मियों को आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जक्कनपुर थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर जांच की।

दरवाजा खुलने पर अजय कुमार शर्मा का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई और रिसेप्शन पर मौजूद एंट्री-एग्जिट रजिस्टर की भी जांच की गई।

जक्कनपुर थाना के थाना प्रभारी ऋतुराज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विधिवत कमरे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। अंदर अजय कुमार शर्मा अपने बेड पर मृत अवस्था में पाए गए। एफएसएल टीम ने कमरे का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्रिटिश नागरिक का शव कब बरामद किया गया?
27 जनवरी को पटना के एक होटल से ब्रिटिश नागरिक का शव बरामद किया गया।
मृतक का नाम क्या था?
मृतक का नाम अजय कुमार शर्मा था।
पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस मामले की जांच कौन कर रहा है?
जक्कनपुर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
क्या होटल में कोई CCTV फुटेज मिला?
हाँ, होटल में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की भी जांच की गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले