25 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार हुआ?

सारांश

पटना में एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। यह हत्या एक पारिवारिक विवाद का परिणाम है, जिसमें पति ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर यह जघन्य अपराध किया। जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

पति ने पत्नी की हत्या की साजिश रची।
पुलिस ने 48 घंटे में मामले का खुलासा किया।
हत्या के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी तय की गई थी।
दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है।

पटना, 14 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के गजवक मोहम्मदपुर में एक महिला की रहस्यमय हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में मृतका का पति ही मुख्य साजिशकर्ता निकला है। पुलिस ने बुधवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया।

मृतका की पहचान माला देवी के रूप में हुई है, जो जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र की निवासी थीं और सुबोध शर्मा की पत्नी थीं। 11 जनवरी को माला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। शुरुआत में यह मामला पूरी तरह से रहस्य बना हुआ था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर 48 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

शहर के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि माला देवी के कथित तौर पर कुछ अन्य लोगों के साथ निजी संबंध थे और वह वित्तीय लेन-देन में भी शामिल थीं। इन बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। इसी पारिवारिक विवाद और आपसी मतभेद ने सुबोध शर्मा को हत्या की साजिश रचने के लिए प्रेरित किया।

एसपी सिंह के मुताबिक, सुबोध शर्मा ने इस साजिश को अंजाम देने के लिए अपने पुराने परिचित कुणाल किशोर को शामिल किया, जो पहले एक होटल में काम करता था। हत्या के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी तय की गई थी, जिसमें से अग्रिम राशि पहले ही दे दी गई थी और बाकी रकम बाद में देने का आश्वासन दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि 11 जनवरी को माला देवी को जमीन दिखाने के बहाने गजवक मोहम्मदपुर बुलाया गया। इसके बाद उन्हें एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां आरोपियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और पीड़िता व आरोपियों के निजी संपर्कों का विश्लेषण किया, जिससे अहम सुराग हाथ लगे। सबसे पहले कुणाल किशोर को जहानाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। इसके बाद उससे मिली जानकारी के आधार पर पीड़िता के पति सुबोध शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इस मामले का खुलासा फुलवारीशरीफ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने किया है। पुलिस का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी, पूरे नेटवर्क का पता लगाने और किसी अन्य सहयोगी की भूमिका की जांच के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज के लिए भी एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। हमें ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए और अपराध को रोकने के लिए समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए।
RashtraPress
25 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हत्या का मुख्य कारण क्या था?
मुख्य कारण पति-पत्नी के बीच निजी संबंधों और वित्तीय लेन-देन में तनाव था।
पुलिस ने आरोपियों को कैसे गिरफ्तार किया?
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन डेटा के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
क्या इस मामले में किसी अन्य सहयोगी की भूमिका है?
जी हां, पुलिस अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले