3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईथन बॉश चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर, वियान मुल्डर को मिली जगह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईथन बॉश चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर, वियान मुल्डर को मिली जगह

सारांश

जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर ईथन बॉश चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया गया है। टी20 सीरीज 15 मार्च से शुरू होगी।

मुख्य बातें

ईथन बॉश चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हुए।
वियान मुल्डर को उनकी जगह लिया गया।
सीरीज का पहला मैच 15 मार्च को होगा।
टीम में अनुभव का महत्व बढ़ा है।
कप्तान केशव महाराज होंगे।

जोहान्सबर्ग, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर ईथन बॉश चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। ईथन की जगह वियान मुल्डर को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। यह टी20 सीरीज 15 मार्च से शुरू होगी और इसका अंतिम मुकाबला 25 मार्च को होगा।

घरेलू क्रिकेट में डॉल्फिन्स की ओर से खेल रहे ईथन बॉश ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए केवल एक वनडे मैच खेला है। यह उम्मीद की जा रही थी कि 26 वर्षीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में पदार्पण कर सकते हैं, लेकिन चोट के कारण वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, मुल्डर के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है। उन्होंने साउथ अफ्रीका की ओर से अब तक 11 टी20 मैच खेले हैं, और उनका आखिरी मैच सितंबर 2024 में आयरलैंड के खिलाफ था। इसका मतलब है कि मुल्डर लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी 8 मार्च को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाले खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सीधे भारत से न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण कुछ एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं, जिसके चलते साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी कोलकाता में मौजूद हैं। साउथ अफ्रीका के साथ-साथ वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें भी अभी तक स्वदेश नहीं लौट पाई हैं। आईसीसी ने इन टीमों के लिए विशेष चार्टर उड़ानों की व्यवस्था की है, और यह टीमें इस सप्ताह के अंत में अपने देश लौट सकती हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी केशव महाराज करेंगे, जो 15 मार्च को माउंट माउंगानुई में शुरू होगी। टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हैमिल्टन में 17 मार्च को खेला जाएगा, जबकि तीसरे मैच की मेज़बानी ऑकलैंड 20 मार्च को करेगा। सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंगटन में 22 मार्च को होगा, और अंतिम मुकाबला क्राइस्टचर्च में 25 मार्च को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड:

केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, वियान मुल्डर, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइजन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, नकोबानी मोकोएना, एंडिले सिमेलेन, लुथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन स्मिथ.

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि ईथन बॉश एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनकी अनुपस्थिति टीम की रणनीतियों पर असर डाल सकती है। दूसरी ओर, वियान मुल्डर की वापसी अनुभव को जोड़ती है, जो टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 सीरीज कब शुरू हो रही है?
टी20 सीरीज 15 मार्च से शुरू होगी।
ईथन बॉश की जगह किसे शामिल किया गया है?
ईथन बॉश की जगह वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया गया है।
टी20 सीरीज में कुल कितने मैच होंगे?
टी20 सीरीज में कुल पांच मैच खेले जाएंगे।
साउथ अफ्रीका की कप्तानी कौन करेगा?
साउथ अफ्रीका की कप्तानी केशव महाराज करेंगे।
मुल्डर का इंटरनेशनल क्रिकेट में अनुभव क्या है?
वियान मुल्डर ने साउथ अफ्रीका की तरफ से 11 टी20 मैच खेले हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले