3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गुजरात टाइटंस ने टॉम बैंटन की जगह कॉनर एस्टरहुइजेन को लिया, आईपीएल 2026 में बड़ा बदलाव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गुजरात टाइटंस ने टॉम बैंटन की जगह कॉनर एस्टरहुइजेन को लिया, आईपीएल 2026 में बड़ा बदलाव

सारांश

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज टॉम बैंटन चोटिल हो गए हैं और आईपीएल 2026 के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन को शामिल किया गया है। जानिए इस बदलाव का टीम पर क्या असर होगा!

मुख्य बातें

टॉम बैंटन चोटिल होकर आईपीएल 2026 से बाहर हुए।
गुजरात टाइटंस ने कॉनर एस्टरहुइजेन को शामिल किया है।
एस्टरहुइजेन ने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है।
गुजरात टाइटंस ने 4 मैच खेले हैं।
टीम ने एलएसजी को 7 विकेट से हराया।

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के दौरान गुजरात टाइटंस (जीटी) को एक महत्वपूर्ण झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज टॉम बैंटन चोटिल होने के कारण इस सीजन के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन को टीम में शामिल किया गया है।

टॉम बैंटन की उंगली में चोट लगी है, जिसकी वजह से वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने बैंटन को 2 करोड़ की बोली लगाकर टीम में लिया था, लेकिन उन्हें इस सीजन में एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला। विकेटकीपर-बल्लेबाज एस्टरहुइजेन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में साउथ अफ्रीका के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। एस्टरहुइजेन का प्रदर्शन बल्ले से उत्कृष्ट रहा, जहां उन्होंने 5 पारियों में 145 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए।

एस्टरहुइजेन ने दो मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीता और उन्होंने श्रृंखला में साउथ अफ्रीका की शानदार वापसी कराई, जिससे टीम ने श्रृंखला को 3-2 से अपने नाम किया। 24 वर्षीय एस्टरहुइजेन पहली बार आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 75 लाख के बेस प्राइस में टीम से जोड़ा है।

गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक मिश्रित रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने 4 मैच खेले हैं, जिनमें से जीटी को 2 मैचों में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में टीम का प्रदर्शन शानदार था, जहां गुजरात टाइटंस ने एलएसजी को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसीज ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। 165 रनों के लक्ष्य को जीटी ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने 40 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 37 गेंदों में 60 रन की दमदार पारी खेली।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि अपने हालिया प्रदर्शन के चलते टीम में ऊर्जा भर सकते हैं।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टॉम बैंटन क्यों आईपीएल 2026 से बाहर हुए?
टॉम बैंटन उंगली की चोट के कारण आईपीएल 2026 के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।
कॉनर एस्टरहुइजेन कौन हैं?
कॉनर एस्टरहुइजेन एक साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है।
गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन कैसा रहा है?
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले