क्या पीएम मोदी ने जेन-जी भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा जताया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी ने जेन-जी भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा जताया?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की बात की। उनका कहना है कि पूर्वी भारत की भूमिका इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण है। जानें भाजपा के विकास मॉडल पर क्या है उनका विश्वास।

मुख्य बातें

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता पूर्वी भारत की महत्वपूर्ण भूमिका भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा आयुष्मान भारत योजना का लाभ जूट किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य

मालदा, १७ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने कहा कि इस सपने को पूरा करने में पूर्वी भारत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दशकों तक पूर्वी भारत को नफरत और भ्रम की राजनीति में उलझाकर रखा गया, लेकिन अब इन राज्यों ने विकास की राजनीति को अपनाया है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। त्रिपुरा कई वर्षों से भाजपा पर भरोसा जता रहा है। असम में लगातार भाजपा को जनसमर्थन मिल रहा है और हाल ही में बिहार में भी भाजपा-एनडीए की सरकार बनी है। अब पश्चिम बंगाल में भी सुशासन की बारी है।

पीएम मोदी ने दावा किया कि जहां-जहां भाजपा के बारे में वर्षों तक गलत जानकारी फैलाई गई, वहां भी अब लोग पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। इस बार बंगाल की जनता भी भाजपा को विजयी बनाएगी।

प्रधानमंत्री ने हालिया शहरी निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। विशेषकर मुंबई की बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड सफलता मिली है। जहां पहले भाजपा के लिए चुनाव जीतना असंभव माना जाता था, वहां अब भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है।

उन्होंने यह भी बताया कि केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी भाजपा का मेयर बना है। पीएम मोदी ने कहा कि यह दिखाता है कि देश की जेन-जी भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा कर रही है।

विपक्ष पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल के हर गरीब परिवार को पक्का घर मिले और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ लोगों तक पहुंचे।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार केंद्र से भेजे गए गरीबों के पैसे का सही उपयोग नहीं होने दे रही है।

आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज बंगाल देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां यह योजना लागू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इससे गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा है और इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।

प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में भी बात की।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाखों परिवारों ने अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल को शून्य किया है और इसके लिए केंद्र सरकार ने हजारों करोड़ रुपए जारी किए हैं। वे चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल के लाखों परिवार भी इस योजना का लाभ उठाएं, लेकिन राज्य सरकार इस पर आगे नहीं बढ़ रही है।

मालदा और पश्चिम बंगाल के विकास को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए जाएंगे। उन्होंने खासतौर पर मालदा की मैंगो इकोनॉमी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा किया।

जूट किसानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से पहले जूट का समर्थन मूल्य करीब 2400 रुपए था, जो अब बढ़कर साढ़े पांच हजार रुपये से अधिक हो गया है। 2014 से पहले के दस वर्षों में जूट किसानों को केवल 400 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि पिछले 11 वर्षों में यह राशि बढ़कर 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

प्रधानमंत्री मोदी का यह भाषण स्पष्ट रूप से भाजपा के विकास मॉडल के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। इस बातचीत में पूर्वी भारत की भूमिका को प्राथमिकता दी गई है, जो विकास और समृद्धि के लिए आवश्यक है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी ने किस शहर में जनसभा की?
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में जनसभा की।
भाजपा का कौन सा विकास मॉडल चर्चा में है?
प्रधानमंत्री मोदी ने जेन-जी भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा जताया है।
पूर्वी भारत का विकास कैसे होगा?
प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार, पूर्वी भारत की भूमिका विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
कौन सी योजनाएं गरीबों के लिए महत्वपूर्ण हैं?
आयुष्मान भारत योजना और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना गरीबों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
जूट किसानों को क्या लाभ मिला है?
जूट का समर्थन मूल्य 2014 से अब तक बढ़कर साढ़े पांच हजार रुपये से अधिक हो गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले