3 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पुरानी दिल्ली 6 मजबूत टीम के साथ 4 अगस्त से डीपीएल 2025 की शुरुआत करेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पुरानी दिल्ली 6 मजबूत टीम के साथ 4 अगस्त से डीपीएल 2025 की शुरुआत करेगी?

सारांश

दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का दूसरा सीजन चार अगस्त से शुरू हो रहा है। क्या पुरानी दिल्ली 6 अपने पहले सीजन की सफलता को दोहराने में सफल होगी? यहां जानें उनके खिलाड़ियों की सूची और मैचों का कार्यक्रम।

मुख्य बातें

डीपीएल का दूसरा संस्करण 2 अगस्त से शुरू होगा।
पुरानी दिल्ली 6 का पहला मैच 4 अगस्त को है।
टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।
फाइनल 31 अगस्त को होगा।
शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी।

दिल्ली, 23 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के पहले सीजन की सेमीफाइनलिस्ट, पुरानी दिल्ली 6 चार अगस्त को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ सीजन-2 के अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

डीपीएल का दूसरा संस्करण दो अगस्त से आरंभ होने जा रहा है। इस सीजन का उद्घाटन समारोह भव्य होगा, जिसके बाद पुरुषों की लीग का पहला मैच खेला जाएगा।

अपने उद्घाटन मैच के बाद, पुरानी दिल्ली 6 छह अगस्त को नई दिल्ली टाइगर्स, आठ अगस्त को आउटर दिल्ली वॉरियर्स और नौ अगस्त को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ खेलेगी। टीम का अंतिम ग्रुप मैच 26 अगस्त को सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ होगा।

पुरानी दिल्ली 6 के मालिक आकाश नांगिया ने कहा, "हम डीपीएल के दूसरे सीजन में वापसी को लेकर उत्साहित हैं। यह टीम संतुलित है और इसमें भरपूर टैलेंट और अनुभव है। हम बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं और अपने फैंस को गौरवान्वित करने के लिए उत्सुक हैं।"

दिल्ली प्रीमियर लीग में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में आउटर दिल्ली वॉरियर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स, नई दिल्ली टाइगर्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स हैं, जबकि ग्रुप-बी में वेस्ट दिल्ली लायंस, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और पुरानी दिल्ली 6 शामिल हैं।

शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। टॉप-2 टीमें क्वालीफायर-1 में आमने-सामने होंगी, जिसमें विजेता को सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी, जहां हारने वाली टीम को खिताबी रेस से बाहर होना पड़ेगा।

एलिमिनेटर की विजेता टीम क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी। इस मैच की विजेता टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा, जहां उसका सामना क्वालीफायर-1 के विजेता से होगा। दिल्ली प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 31 अगस्त को समाप्त होगा, जबकि इसके लिए एक सितंबर को 'रिजर्व डे' रखा गया है।

पुरानी दिल्ली 6 ने पहले सीजन में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। सीजन-2 के लिए एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार है, जिसमें ऋषभ पंत, ललित यादव, वंश बेदी और समर्थ सेठ जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

पुरानी दिल्ली 6 की पूरी टीम: ऋषभ पंत, ललित यादव, वंश बेदी, देव लाकड़ा, आयुष सिंह, समर्थ सेठ, आरुष मल्होत्रा, सार्थक पाल, अग्रिम शर्मा, विवेक यादव, युग गुप्ता, उधव मोहन, प्रणव पंत, प्रिंस मिश्रा, रुशल सैनी, आर्यन कपूर, प्रदीप पाराशर, एकांश डोबल, आदित्य मल्होत्रा, रजनीश दादर, आशीष चौरसिया, कुश नागपाल, ध्रुव चौहान, गौरव सरोहा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना उत्साहजनक है कि दिल्ली प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन नई प्रतिभाओं और संतुलित टीमों के साथ सामने आ रहा है। पुरानी दिल्ली 6 की वापसी न केवल खेल के प्रति उत्साह को बढ़ाएगी बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।
RashtraPress
3 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीपीएल 2025 का उद्घाटन कब होगा?
डीपीएल 2025 का उद्घाटन 2 अगस्त को होगा।
पुरानी दिल्ली 6 का पहला मैच कब है?
पुरानी दिल्ली 6 का पहला मैच 4 अगस्त को वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ होगा।
डीपीएल में कितनी टीमें हैं?
डीपीएल में कुल 8 टीमें हैं।
पुरानी दिल्ली 6 की टीम में कौन से खिलाड़ी हैं?
पुरानी दिल्ली 6 की टीम में ऋषभ पंत, ललित यादव, वंश बेदी और समर्थ सेठ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले