2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पुरानी दिल्ली 6 को रौंदकर प्लेऑफ में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पुरानी दिल्ली 6 को रौंदकर प्लेऑफ में जगह बनाई?

सारांश

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पुरानी दिल्ली 6 को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। जानिए इस रोमांचक मुकाबले का पूरा हाल और सुपरस्टार्स की शानदार जीत के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 8 विकेट से हराया।
डीपीएल 2025 में चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
बारिश ने मैच के ओवरों को प्रभावित किया था।
तेजस्वी दहिया की पारी ने सुपरस्टार्स को जीत दिलाई।
देव लाकड़ा की शानदार बल्लेबाजी ने मैच का रुख पलटा।

नई दिल्ली, 27 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने बुधवार को दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के 38वें मुकाबले में एक शानदार जीत हासिल की। अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में सुपरस्टार्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही सुपरस्टार्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

बारिश के कारण इस मुकाबले में ओवरों की कमी की गई थी। दोनों टीमों को केवल 7-7 ओवर खेलने का मौका मिला।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 ने 7 ओवरों में 3 विकेट खोकर 133 रन बनाए।

इस टीम को पहले ओवर में ही दो बड़े झटके लगे। कप्तान वंश बेदी महज 4 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि समर्थ सेठ अपना खाता भी नहीं खोल सके।

चार गेंदों के खेल में टीम के पास केवल 4 रन थे। यहां से देव लाकड़ा ने युग गुप्ता के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 117 रन जोड़े और पुरानी दिल्ली को मजबूत स्थिति में ला दिया।

युग गुप्ता ने 14 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 38 रन बनाए, जबकि देव लाकड़ा ने 23 गेंदों में 8 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 85 रन की शानदार पारी खेली।

विपक्षी टीम की ओर से अमन भारती ने 2 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने एक गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। कप्तान तेजस्वी दहिया ने अनमोल शर्मा के साथ मिलकर 5.5 ओवरों में 122 रन जोड़े और सुपरस्टार्स को जीत की दहलीज पर ला दिया।

तेजस्वी ने 21 गेंदों में 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में 9 छक्के और 3 चौके शामिल थे।

इसके बाद अनमोल शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 17 गेंदों में 8 छक्कों और 1 चौके की मदद से 56 रन की नाबाद पारी खेलकर सुपरस्टार्स को जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से रजनीश दादर और गौरव सरोहा ने एक-एक विकेट लिया।

डीपीएल 2025 के अगले दौर में पहुंचने वाली शीर्ष चार टीमें तय हो चुकी हैं। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के अलावा, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, सेंट्रल दिल्ली क्वींस और वेस्ट दिल्ली लायंस ने भी प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

संपादकीय दृष्टिकोण

और उन्होंने अपने खेल से दिखा दिया कि वे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं। यह जीत न केवल टीम के लिए, बल्कि उनके समर्थकों के लिए भी गर्व की बात है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने कितने विकेट से मैच जीता?
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 8 विकेट से हराया।
डीपीएल 2025 के प्लेऑफ में कौन-कौन सी टीमें हैं?
प्लेऑफ में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, सेंट्रल दिल्ली क्वींस और वेस्ट दिल्ली लायंस की टीमें शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले