4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या किंग्स ने सुपरस्टार्स को नौ विकेट से रौंदा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या किंग्स ने सुपरस्टार्स को नौ विकेट से रौंदा?

सारांश

दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को नौ विकेट से हराया। इस जीत ने किंग्स को शीर्ष पर पहुँचाया। जानिए इस रोमांचक मैच की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने नौ विकेट से जीत दर्ज की।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
किंग्स अब अंक तालिका में शीर्ष पर हैं।
किंग्स की यह लगातार तीसरी जीत है।
सुपरस्टार्स की यह लगातार तीसरी हार है।

नई दिल्ली, 7 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने गुरुवार को दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 (डीपीएल) के 11वें मैच में शानदार जीत हासिल की। इस टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को नौ विकेट से हराया।

इस सीजन में यह किंग्स की लगातार तीसरी जीत है, जिससे वे अंक तालिका में शीर्ष पर पहुँच गए हैं। उन्होंने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ अपने पहले मैच में आठ विकेट से और न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की थी।

वहीं, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और वे आठ टीमों के बीच प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर हैं। इस टीम ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ अपने पहले मैच में पांच विकेट से हार का सामना किया और वेस्ट दिल्ली लॉयन्स के खिलाफ भी आठ विकेट से हार गए।

बात करें मुकाबले की, तो साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवरों में केवल 80 रन बनाए। उनका पहला विकेट कुंवर बिधूड़ी (9) के रूप में 10 रन पर गिरा। इस टीम के लिए गुलजार संधू ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए, जबकि तेजस्वी दहिया ने 15 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम की ओर से सिमरनजीत सिंह और तेजस बरोका ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मनी ग्रेवाल को दो सफलता मिलीं।

इसके जवाब में सेंट्रल दिल्ली ने महज छह ओवरों में मैच जीत लिया। यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने 2.1 ओवरों में 40 रन की साझेदारी की। सिद्धार्थ ने 10 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए।

फिर यश ढुल ने युगल सैनी के साथ मिलकर अटूट साझेदारी करते हुए जीत दिलाई। ढुल ने 15 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि युगल ने 12 गेंदों में उतने ही रन बनाए। विपक्षी टीम का एकमात्र विकेट कप्तान आयुष बडोनी ने लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई है। खेल के इस क्षेत्र में निरंतरता और मजबूती आवश्यक है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 का अंतिम मैच कब हुआ?
दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 का अंतिम मैच 7 अगस्त को हुआ।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने कितने विकेट से जीत हासिल की?
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को नौ विकेट से हराया।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का प्रदर्शन कैसा रहा?
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, उन्हें लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले