4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने वॉरियर्स को 12 रन से हराकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने वॉरियर्स को 12 रन से हराकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया?

सारांश

दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 12 रन से हराया। इस मैच में किंग्स की चौथी जीत के साथ वे प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुँच गए हैं। जानिए मैच के मुख्य पल।

मुख्य बातें

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 161 रन बनाए।
आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 149 रन बनाए।
किंग्स की यह चौथी जीत है।
किंग्स अब प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर हैं।
वरिष्ठ खिलाड़ियों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहा।

नई दिल्ली, 12 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने सोमवार को दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 (डीपीएल) के 20वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 12 रन से हराया।

यह डीपीएल के दूसरे सीजन में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की चौथी जीत है, जिससे यह टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। किंग्स ने अपने पहले तीन मुकाबले जीत लिए थे, जबकि चौथा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था।

इस बीच, आउटर दिल्ली वॉरियर्स को इस सीजन में चौथी हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम छह में से केवल एक मैच जीतकर छठे स्थान पर है।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने आठ विकेट खोकर 161 रन बनाए। शुरुआत में ही यश ढुल (2) का विकेट जल्दी गिर गया। इसके बाद युगल सैनी (1) और सिद्धार्थ जून (32) भी जल्दी आउट हो गए।

कप्तान जोंटी सिद्धू ने आदित्य भंडारी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। जोंटी ने 22 गेंदों में 29 रन बनाए जबकि आदित्य ने 27 गेंदों में 41 रन की पारी खेली जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था।

विपक्षी टीम की ओर से कप्तान सिद्धांत शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि शिवम शर्मा को दो विकेट मिले।

आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने जवाब में निर्धारित ओवरों में 149 रन बनाकर आठ विकेट गंवाए। टीम ने 43 रन के स्कोर तक पांच विकेट गंवा दिए थे। केशव डबास ने हर्षित त्यागी के साथ मिलकर 64 रन की साझेदारी की।

हर्षित ने 45 गेंदों में 64 रन बनाए, जबकि केशव ने 29 गेंदों में 31 रन बनाए, लेकिन उनकी कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी।

विपक्षी टीम के मनी ग्रेवाल, सिमरनजीत सिंह और प्रंशु विजयरन ने दो-दो विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उन्हें दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 में शीर्ष स्थान पर ले गया। टीम की रणनीतियों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शाया कि वे इस सीजन के मुख्य दावेदार हैं।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 में सबसे ज्यादा कौन सी टीम जीत रही है?
इस समय सेंट्रल दिल्ली किंग्स सबसे ज्यादा जीत रही है।
आउटर दिल्ली वॉरियर्स की स्थिति क्या है?
आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने इस सीजन में केवल एक मैच जीता है और वे छठे स्थान पर हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले