11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली को 82 रन से हराकर जीत का खाता खोला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली को 82 रन से हराकर जीत का खाता खोला?

सारांश

दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 82 रन से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। इस रोमांचक मुकाबले में वॉरियर्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। जानिए इस मैच के सभी महत्वपूर्ण पल।

मुख्य बातें

आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने अपनी पहली जीत दर्ज की।
पुरानी दिल्ली 6 को पहली हार का सामना करना पड़ा।
उद्धव मोहन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, 5 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली 6 को दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 (डीपीएल) के छठे मैच में 82 रन से करारी शिकस्त दी।

यह इस सीजन में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की पहली जीत है, जिससे टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पहले मुकाबले में उन्हें न्यू दिल्ली टाइगर्स के हाथों 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पुरानी दिल्ली 6 को इस सीजन का पहला मैच हारकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रहना पड़ा है।

अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम ने 148 रन का स्कोर बनाया। टीम ने सभी 20 ओवर खेले।

प्रियांश आर्य और सनत सांगवान ने पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। प्रियांश 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सांगवान ने 15 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और दो चौके शामिल थे।

कप्तान सिद्धांत शर्मा ने 14 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया, जबकि हर्ष त्यागी ने 17 और ध्रुव सिंह ने 19 रन बनाए।

विपक्षी टीम की ओर से उद्धव मोहन ने 26 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट

इसके जवाब में पुरानी दिल्ली 6 की टीम 14.3 ओवर में महज 66 रन पर सिमट गई। टीम ने 14 रन पर आरुष मल्होत्रा (5) का विकेट खो दिया, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

सलामी बल्लेबाज समर्थ सेठ ने 17 गेंदों में 18 रन बनाये, जबकि ललित यादव ने 24 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

आउटर दिल्ली वॉरियर्स की ओर से सुयश शर्मा ने 17 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि शौर्य मलिक ने तीन शिकार किए। शिवम शर्मा और हर्ष त्यागी ने एक-एक विकेट लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने कितने रन से जीत हासिल की?
आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 82 रन से हराया।
इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
उद्धव मोहन ने 26 रन देकर 5 विकेट लिए।
इस सीजन में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की यह कौन सी जीत है?
यह आउटर दिल्ली वॉरियर्स की इस सीजन की पहली जीत है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले