27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अभिषेक शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अभिषेक शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया?

सारांश

मोहम्मद कैफ ने अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि अभिषेक ने क्रिस गेल से आगे निकलकर दिखाया है कि वह कितने निरंतर और प्रभावी बल्लेबाज बन चुके हैं। जानें उनके अद्भुत प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
उनकी आक्रामक शैली ने उन्हें एक मैच-विनर बना दिया है।
मोहम्मद कैफ ने उनकी प्रशंसा की है।
अभिषेक ने टी20 में अद्भुत आंकड़े प्रस्तुत किए हैं।
विश्व कप में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

नई दिल्ली, 28 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की सराहना करते हुए कहा है कि वह निरंतरता और आक्रामक बल्लेबाजी के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल से आगे निकल चुके हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद कैफ ने कहा, "आमतौर पर, जो खिलाड़ी उनकी तरह खेलते हैं, वे कंसिस्टेंट नहीं होते। मैंने ऐसे कई बड़े नाम वाले खिलाड़ी देखे हैं। क्रिस गेल, जो पहले इसी तरह खेलते थे, हमेशा बड़े शॉट लगाने की कोशिश करते थे। अभिषेक ने उस टेम्पलेट को एक कदम और आगे बढ़ाया है। वे गेल से भी आगे निकल गए हैं। उन्हें अपनी आँखें सेटल करने की जरूरत नहीं है, वे सीधे अटैक करते हैं। इसलिए आप उनकी जितनी तारीफ करें, वह कम है।"

कैफ ने कहा, "इस तरह के बल्लेबाज नियमित तौर पर रन नहीं बना पाते। एक अच्छी पारी के बाद कुछ असफलताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन अभिषेक का अंदाज देखिए। वह हर मैच में खुद को साबित करते हैं। अगर वह 12-14 गेंद भी खेलते हैं, तो 60-70 रन बनाते हैं। यह उन्हें मैच-विनर बनाता है। अगर अभिषेक फॉर्म में हैं, तो भारत की जीत लगभग तय है।"

पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि 25 साल के इस खिलाड़ी ने 36 टी20 मैचों की 35 पारियों में 1,267 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। अभिषेक का रिकॉर्ड बताता है कि भारत को एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मिल गया है।

अभिषेक शर्मा ने अपने डेब्यू के बाद से ही विस्फोटक और बेखौफ बल्लेबाजी से जहां विपक्षी गेंदबाजों में दहशत पैदा की है, वहीं दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में वह 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। पहले टी20 में अभिषेक ने 35 गेंदों पर 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से 84 रन बनाए थे। वहीं तीसरे टी20 में वह 20 गेंद पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहे थे। तीसरे टी20 में अभिषेक ने 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया था।

अभिषेक शर्मा अगर टी20 विश्व कप में इसी अंदाज से खेले तो भारतीय टीम के चैंपियन बनने की संभावना और मजबूत हो सकती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम अभिषेक शर्मा के अद्वितीय और आक्रामक खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन ने न केवल उनके व्यक्तिगत करियर को बल्कि भारतीय क्रिकेट को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। इस युवा खिलाड़ी की क्षमता और खेल का जादू निश्चित रूप से भारत की क्रिकेट यात्रा को एक नई दिशा दे सकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अभिषेक शर्मा का टी20 में प्रदर्शन कैसा है?
अभिषेक शर्मा ने 36 टी20 मैचों में 1,267 रन बनाए हैं, जिनमें 2 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।
क्या अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में प्रभावी साबित होंगे?
यदि अभिषेक इसी फॉर्म में खेलते हैं, तो उनकी बल्लेबाजी भारत को विश्व कप में विजेता बना सकती है।
मोहम्मद कैफ ने अभिषेक शर्मा के बारे में क्या कहा?
कैफ ने कहा कि अभिषेक ने क्रिस गेल से आगे निकलकर निरंतरता और आक्रामकता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले