टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का बल्ला फिर से खामोश, ऑफ स्पिन बनी चुनौती

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का बल्ला फिर से खामोश, ऑफ स्पिन बनी चुनौती

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा की फॉर्म लगातार गिरती जा रही है, जिससे टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ी हैं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 9 रन बनाकर एक बार फिर निराश किया। क्या उन्हें फाइनल में मौका मिलेगा?

Key Takeaways

  • अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में खामोश रहा है।
  • ऑफ स्पिन गेंदबाजी उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
  • टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ गई हैं।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया का सबसे प्रमुख मैच विनर माना जा रहा था। हर कोई यही सोच रहा था कि विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अभिषेक के खेल पर काफी हद तक निर्भर करेगा। लेकिन, अभिषेक ने ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और अब सेमीफाइनल में भी अपने प्रशंसकों को निराश करते हुए पवेलियन लौट गए। वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक केवल 9 रन बनाकर आउट हुए।

टी20 विश्व कप की शुरुआत के साथ ही जैसे अभिषेक की बल्लेबाजी पर नज़र लग गई। ग्रुप स्टेज के 3 मैचों में उनका खाता भी नहीं खुल सका। सुपर-8 के पहले मैच में, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जब जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली, तो सभी को लगा कि अभिषेक अब अपने पुराने फॉर्म में लौट रहे हैं। लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने फिर वही कहानी दोहराई और 10 रन बनाकर आउट हो गए।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने 7 गेंदों का सामना करने के बाद केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौटने का निर्णय लिया। टी20 विश्व कप 2026 में अब तक उन्होंने 7 पारियों में केवल 89 रन बनाए हैं। आमतौर पर मैच के पहले ही ओवर में डबल डिजिट स्कोर में पहुंचने वाले अभिषेक इस टूर्नामेंट में दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरी है ऑफ स्पिन। इस टूर्नामेंट में उन्होंने ऑफ स्पिन के खिलाफ 29 गेंदों का सामना किया है और केवल 27 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 9.66 और स्ट्राइक रेट 107 रहा है। 5 में से 3 पारियों में वे ऑफ स्पिन के खिलाफ आउट हो चुके हैं।

अभिषेक की लगातार गिरती फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अब देखना यह होगा कि अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो क्या अभिषेक प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं।

Point of View

NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

अभिषेक शर्मा की फॉर्म में गिरावट का क्या कारण है?
अभिषेक शर्मा की फॉर्म में गिरावट का मुख्य कारण ऑफ स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी कमजोरी है।
क्या अभिषेक शर्मा को फाइनल में खेलना चाहिए?
उनकी निरंतर गिरती फॉर्म को देखते हुए यह निर्णय टीम प्रबंधन पर निर्भर करेगा।
अभिषेक शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में कितने रन बनाए हैं?
अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अब तक 89 रन बनाए हैं।
Nation Press