टी20 वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा के बल्ले की खामोशी, ऑफ स्पिन बनी कमजोरी

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा के बल्ले की खामोशी, ऑफ स्पिन बनी कमजोरी

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा की निराशाजनक फॉर्म ने सभी को चौंका दिया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 9 रन बनाकर आउट होने के बाद, उनकी बल्लेबाजी की कमजोरी अब चर्चा का विषय बन गई है। क्या अभिषेक फाइनल में टीम का हिस्सा बन पाएंगे?

Key Takeaways

  • अभिषेक शर्मा की फॉर्म में गिरावट ने टीम इंडिया की चिंताएँ बढ़ा दी हैं।
  • ऑफ स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी कमजोरी स्पष्ट हो चुकी है।
  • अब तक के 7 मैचों में उन्होंने केवल 89 रन बनाए हैं।
  • सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें महज 9 रन पर आउट होना पड़ा।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत से पहले, अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर समझा जा रहा था। सभी का मानना था कि विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अभिषेक के खेल पर काफी हद तक निर्भर करेगा। लेकिन, अभिषेक ने ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और अब सेमीफाइनल मुकाबले में भी अपने फैंस को निराश करते हुए पवेलियन लौट गए। वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ, अभिषेक केवल 9 रन बनाकर आउट हुए।

जैसे ही टी20 विश्व कप की शुरूआत हुई, अभिषेक की बल्लेबाजी में जैसे नजर लग गई। ग्रुप स्टेज के 3 मैचों में उनका खाता भी नहीं खुला। सुपर-8 राउंड के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों में 55 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि वह अब अपने पुराने फॉर्म में लौट रहे हैं। लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने फिर से वही पुरानी कहानी दोहराई और 10 रन बनाकर आउट हो गए।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ, सभी को अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने 7 गेंदों का सामना करने के बाद केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टी20 विश्व कप 2026 में अब तक खेली गई 7 पारियों में अभिषेक ने महज 89 रन बनाए हैं। आमतौर पर मैच के पहले ओवर में डबल डिजिट स्कोर तक पहुंचने वाले अभिषेक इस टूर्नामेंट में दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

इस विश्व कप में ऑफ स्पिन गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में ऑफ स्पिन के खिलाफ 29 गेंदों का सामना किया और केवल 27 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 9.66 और स्ट्राइक रेट 107 रहा है। उन्होंने 5 में से तीन पारियों में ऑफ स्पिन के खिलाफ आउट हो चुके हैं।

अभिषेक की लगातार गिरती फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो क्या अभिषेक प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं।

Point of View

बल्कि टीम के प्रदर्शन पर भी गहरा असर डाल सकता है।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

अभिषेक शर्मा की फॉर्म क्यों गिर रही है?
अभिषेक शर्मा की फॉर्म गिरने का मुख्य कारण ऑफ स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी कमजोरी है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने ऑफ स्पिन के खिलाफ 29 गेंदों का सामना किया और केवल 27 रन बनाए।
क्या अभिषेक शर्मा फाइनल में खेलेंगे?
यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो क्या अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा।
Nation Press