टी20 विश्व कप 2026: सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का बल्ला रहा शांत, ऑफ स्पिन बनी कमजोरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 विश्व कप 2026: सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का बल्ला रहा शांत, ऑफ स्पिन बनी कमजोरी

सारांश

टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने लगातार निराश किया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 9 रन बनाकर लौटने वाले अभिषेक की फॉर्म में गिरावट ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है। क्या वह फाइनल में खेल पाएंगे?

मुख्य बातें

अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
अपनी फॉर्म में गिरावट के कारण टीम इंडिया की चिंता बढ़ी है।
अभिषेक की बल्लेबाजी में ऑफ स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ कमजोरी देखी गई है।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया का सबसे प्रमुख मैच विनर समझा जा रहा था। सभी का मानना था कि भारतीय टीम का प्रदर्शन इस विश्व कप में काफी हद तक अभिषेक के खेल पर निर्भर करेगा। लेकिन, अभिषेक ने ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और अब सेमीफाइनल में भी अपने समर्थकों को निराश कर दिया। वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौटने का रास्ता अपनाया।

टी20 विश्व कप की शुरुआत के साथ ही ऐसा लगता है कि अभिषेक की बल्लेबाजी पर कोई नजर लग गई है। ग्रुप स्टेज के 3 मैचों में उनका खाता भी नहीं खुला। सुपर-8 राउंड के पहले मैच में, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाकर आउट होने का समाना किया। जिम्बाब्वे के खिलाफ जब उन्होंने 30 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली, तब सभी को लगा कि वह अब अपने पुराने फॉर्म में लौट आए हैं। लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ वही पुरानी कहानी दोहराते हुए उन्होंने 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ, सभी को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने 7 गेंदों का सामना करते हुए केवल 9 रन बनाकर वापस लौटने का निर्णय लिया। टी20 विश्व कप 2026 में अब तक खेली गई 7 पारियों में अभिषेक ने केवल 89 रन बनाए हैं। आमतौर पर वह मैच के पहले ही ओवर में डबल डिजिट स्कोर में पहुंच जाते थे, लेकिन इस टूर्नामेंट में दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है।

इस टी20 वर्ल्ड कप में ऑफ स्पिन गेंदबाजी उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। इस टूर्नामेंट में ऑफ स्पिन के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया है और केवल 27 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 9.66 और स्ट्राइक रेट 107 का रहा है। 5 में से 3 पारियों में वह ऑफ स्पिन के खिलाफ आउट हो चुके हैं।

अभिषेक की लगातार गिरती फॉर्म ने टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो क्या अभिषेक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में कितने रन बनाए हैं?
अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अब तक 89 रन बनाए हैं।
अभिषेक शर्मा की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?
अभिषेक शर्मा की सबसे बड़ी कमजोरी इस टूर्नामेंट में ऑफ स्पिन गेंदबाजी रही है।
क्या अभिषेक शर्मा फाइनल में खेलेंगे?
यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो क्या अभिषेक शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी औसत क्या है?
अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी औसत इस टूर्नामेंट में 9.66 है।
अभिषेक शर्मा ने कितने मैच खेले हैं?
अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में कुल 7 पारियां खेली हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले