टी20 वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का बल्ला रहा खामोश, ऑफ स्पिन गेंदबाजी बनी चुनौती
सारांश
Key Takeaways
- अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में 89 रन बनाए।
- उनकी फॉर्म में गिरावट ने टीम इंडिया की चिंताओं को बढ़ाया है।
- ऑफ स्पिन गेंदबाजी उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
- फाइनल में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।
मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले अभिषेक शर्मा को भारतीय टीम का प्रमुख मैच विजेता माना जा रहा था। सभी का मानना था कि विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी हद तक अभिषेक के खेल पर निर्भर करेगा। लेकिन, अभिषेक ने ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और अब सेमीफाइनल में भी अपने प्रशंसकों का दिल तोड़ते हुए पवेलियन लौट गए। वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए।
टी20 विश्व कप की शुरूआत के साथ ही अभिषेक की बल्लेबाजी पर जैसे नजर लग गई। ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में उनका खाता भी नहीं खुला। सुपर-8 राउंड के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाकर आउट होने का सामना किया। जब जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 30 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, तो सभी को लगा कि वह अपनी पुरानी फॉर्म में लौट आए हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ फिर वही कहानी दोहराई और केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए।
सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने 7 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाकर पवेलियन लौटने का निर्णय लिया। टी20 विश्व कप 2026 में अब तक 7 पारियों में अभिषेक ने केवल 89 रन ही बनाए हैं। आमतौर पर मैच के पहले ओवर में ही डबल डिजिट स्कोर बनाने वाले अभिषेक इस टूर्नामेंट में दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑफ स्पिन गेंदबाजी अभिषेक की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने ऑफ स्पिन के खिलाफ 29 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 27 रन ही बना सके। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 9.66 और स्ट्राइक रेट 107 रहा है। 5 में से तीन पारियों में वह ऑफ स्पिन के खिलाफ आउट हो चुके हैं।
अभिषेक की लगातार गिरती फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो क्या अभिषेक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं।