4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वेस्ट दिल्ली लायंस ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वेस्ट दिल्ली लायंस ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की?

सारांश

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का 29वां मैच वेस्ट दिल्ली लायंस ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ तीन रन से जीता। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ, जहाँ लायंस ने एक करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। जानें इस रोमांचक खेल के बारे में।

मुख्य बातें

वेस्ट दिल्ली लायंस ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की।
कृष यादव ने 85 रन बनाकर टीम को संजीवनी दी।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की कोशिशों के बावजूद वे जीत नहीं सकी।
टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा ने मैच को रोमांचक बनाया।
दिल्ली प्रीमियर लीग की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

नई दिल्ली, 22 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के 29वें मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को केवल तीन रन से हराकर जीत हासिल की। यह मैच गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस ने अपने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

लायंस ने पहले ही ओवर में अंकित कुमार (1) का विकेट गंवा दिया। सलामी बल्लेबाज कृष यादव ने मोर्चा संभाला, लेकिन टीम ने 65 के स्कोर तक चार विकेट खो दिए। यहां से, कृष ने ऋतिक शौकीन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की।

कृष यादव ने 60 गेंदों में चार छक्कों और आठ चौकों की मदद से 85 रन बनाए, जबकि ऋतिक ने 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा रवनीत तंवर ने 12 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेली।

विपक्षी टीम के लिए ग्रेवाल ने तीन विकेट लिए, जबकि अरुण पुंडीर और प्रांशु विजयरन ने दो-दो विकेट चटकाए।

इसके जवाब में, सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने छह विकेट खोकर केवल 175 रन बनाए।

सिद्धार्थ जून महज 1 रन बनाकर आउट हो गए, इसके बाद यश ढुल ने युगल सैनी (11) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की।

टीम 46 के स्कोर तक दो विकेट गंवा चुकी थी। यहां से यश ने कप्तान जोंटी सिद्धू के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की।

यश ढुल ने 49 गेंदों में एक छक्के और 12 चौकों की मदद से 72 रन बनाए, वहीं जोंटी ने 41 गेंदों में 56 रन बनाए। इसके अलावा आदित्य भंडारी ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन किंग्स को जीत दिलाने में असफल रहे।

विपक्षी खेमे से नितीश राणा, अनिरुद्ध चौधरी, शिवांक वशिष्ठ और शुभम दुबे ने एक-एक सफलता प्राप्त की।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने भी पूरे प्रयास किए। यह खेल हमारे देश की क्रिकेट संस्कृति का प्रतीक है, जहाँ हर मैच में दिलचस्पी और प्रतिस्पर्धा बनी रहती है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में कौन-कौन सी टीमें शामिल हैं?
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में वेस्ट दिल्ली लायंस, सेंट्रल दिल्ली किंग्स, और अन्य टीमें शामिल हैं।
इस मैच में कौन से खिलाड़ी प्रमुख थे?
कृष यादव और यश ढुल इस मैच में प्रमुख खिलाड़ियों में से थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले