2 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बारिश ने डीपीएल 2025 के सुपरस्टार्स-लायंस के मुकाबले को बेनतीजा कर दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बारिश ने डीपीएल 2025 के सुपरस्टार्स-लायंस के मुकाबले को बेनतीजा कर दिया?

सारांश

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का 34वां मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच भव्य मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया, लेकिन मौसम ने खेल को बाधित किया। जानिए इस मैच की खास बातें और टीमों की स्थिति।

मुख्य बातें

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच बारिश के कारण बेनतीजा रहा मैच।
वेस्ट दिल्ली लायंस ने 7 विकेट खोकर 98 रन बनाए।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 48 रन पर 2 विकेट गंवाए थे।
टीमों की स्थिति: सुपरस्टार्स 5वें और लायंस 3rd स्थान पर।

नई दिल्ली, 25 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच सोमवार को आयोजित दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) का 34वां मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा।

अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश के कारण यह मुकाबला काफी देरी से शुरू हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम महज सात ओवर खेल सकी और 7 विकेट खोकर 98 रन बनाए।

टीम को 24 रन पर अंकित कुमार के रूप में शुरुआती झटका लगा। अंकित ने 9 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटने का सफर तय किया।

इसके बाद कप्तान नितीश राणा ने टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने केवल 8 गेंदों में 2 छक्कों और तीन चौकों के साथ 25 रन जुटाए। उनके अलावा ऋतिक शौकीन ने 15, जबकि तिशांत डाबला ने 16 रन का योगदान दिया।

विपक्षी टीम की ओर से सुमित कुमार बेनीवाल, दिग्वेश राठी और कप्तान आयुष बडोनी ने 2-2 विकेट झटके।

इसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। अनमोल शर्मा ने कप्तान आयुष बडोनी के साथ 1.4 ओवरों में 32 रन जुटाए।

अनमोल ने 6 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बडोनी ने 6 गेंदों में 14 रन की पारी खेली।

यहां से कुंवर बिधूड़ी (नाबाद 8) और तेजस्वी दहिया (नाबाद 2) ने मोर्चा संभाला, लेकिन 3.4 ओवर के खेल के बाद बारिश ने मुकाबले में फिर से दखल दिया।

टीम उस समय तक दो विकेट गंवाकर 48 रन बना चुकी थी। विपक्षी खेमे से शुभम दुबे और मयंक गुसाईं ने एक-एक विकेट हासिल किया था। इसके बाद मुकाबला फिर से शुरू नहीं हो सका।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स इस सीजन 8 में से तीन मुकाबले जीतकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि 9 में से चार मैच जीतकर वेस्ट दिल्ली लायंस तीसरे पायदान पर है। ईस्ट दिल्ली राइडर्स फिलहाल अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने वाली इकलौती टीम है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस दोनों ने ही बेहतरीन खेल दिखाया। इस प्रकार की घटनाएं हमें यह याद दिलाती हैं कि खेल का सही आनंद मौसम के अनुकूल होने पर ही मिलता है।
RashtraPress
2 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीपीएल 2025 का यह मैच किस शहर में हुआ?
यह मैच नई दिल्ली में हुआ।
बारिश के कारण मैच में कितने ओवर हुए?
बारिश के कारण मैच में केवल 7 ओवर ही हो सके।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की स्थिति क्या है?
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने इस सीजन में 8 मैचों में से 3 जीतकर 5वें स्थान पर है।
वेस्ट दिल्ली लायंस ने कितने मैच जीते हैं?
वेस्ट दिल्ली लायंस ने इस सीजन में 9 में से 4 मैच जीते हैं।
डीपीएल में अगली मैच की उम्मीदें क्या हैं?
आगामी मैचों में मौसम की स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद है, जिससे खेल का पूरा मजा लिया जा सके।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले