27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बारिश ने डीपीएल 2025 का मुकाबला सुपरस्टार्स और स्ट्राइकर्स के बीच बेनतीजा कर दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बारिश ने डीपीएल 2025 का मुकाबला सुपरस्टार्स और स्ट्राइकर्स के बीच बेनतीजा कर दिया?

सारांश

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का 26वां मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 12 ओवरों में 109 रन बनाए, लेकिन बारिश ने मैच को रोक दिया। जानिए इस दिलचस्प मुकाबले के बारे में और क्या थे प्रमुख क्षण!

मुख्य बातें

बारिश ने डीपीएल 2025 का मुकाबला प्रभावित किया।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 12 ओवरों में 109 रन बनाए।
अनमोल शर्मा और अंकुर कौशिक ने बेहतरीन साझेदारी की।
हर्षित राणा ने एक विकेट लिया।
प्वाइंट्स टेबल में सुपरस्टार्स चौथे स्थान पर है।

नई दिल्ली, 26 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच मंगलवार को दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) का 26वां मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इस मुकाबले में केवल 12 ओवर ही फेंके जा सके।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लेने वाली नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की प्लेइंग इलेवन में कप्तान हर्षित राणा के अलावा अर्णव बग्गा, गगन वत्स, वैभव कांडपाल, प्रणव राजवंशी, अर्जुन रापरिया, सम्यक जैन, विकास दीक्षित, कुलदीप यादव, सिद्धांत बंसल और पुनीत चहल शामिल थे।

वहीं, साउथ दिल्ली सुपरस्टार की टीम में कप्तान तेजस्वी दहिया के साथ कुंवर बिधूड़ी, अनमोल शर्मा, अंकुर कौशिक, विजन पांचाल, सुमित कुमार बेनीवाल, सुमित माथुर, गुलजार संधू, दिग्वेश राठी, अभिषेक खंडेलवाल और अमन भारती प्लेइंग इलेवन में थे।

अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी की। टीम को अंकुर कौशिक और अनमोल शर्मा ने शानदार शुरुआत दी।

सलामी बल्लेबाजों के बीच 9.1 ओवरों में 85 रन की दमदार साझेदारी हुई, जिसने सुपरस्टार्स को मजबूत स्थिति में ला दिया।

अनमोल शर्मा ने 32 गेंदों में एक छक्के और छह चौकों की मदद से 48 रन बनाकर रन आउट हुए, जबकि अंकुर कौशिक ने 31 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों के साथ 41 रन जोड़े।

कप्तान तेजस्वी दहिया (11) और कुंवर बिधूड़ी (4) क्रीज पर थे। टीम ने 12 ओवरों में दो विकेट खोकर 109 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने मुकाबलेकप्तान हर्षित राणा ने एक विकेट हासिल किया।

प्वाइंट्स टेबल में, ईस्ट दिल्ली राइडर्स और सेंट्रल दिल्ली किंग्स अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। वहीं, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स 9 में से तीन मैच जीतकर चौथे पायदान पर है, जबकि नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 9 में से चार मुकाबले हारकर छठे स्थान पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शकों के लिए निराशाजनक था। दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन मौसम ने खेल को प्रभावित किया। यह घटना दर्शाती है कि खेल की तैयारी में मौसम की अनिश्चितता का भी ख्याल रखना आवश्यक है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीपीएल 2025 का यह मैच कब हुआ?
यह मैच 26 अगस्त 2025 को हुआ।
बारिश ने मैच को कितना प्रभावित किया?
बारिश के कारण मैच बेनतीजा रहा और केवल 12 ओवर ही फेंके जा सके।
कौन सी टीम ने पहले बल्लेबाजी की?
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी की।
अनमोल शर्मा ने कितने रन बनाए?
अनमोल शर्मा ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए।
प्वाइंट्स टेबल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की स्थिति क्या है?
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स चौथे पायदान पर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले