11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वेस्ट दिल्ली लायंस ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वेस्ट दिल्ली लायंस ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई?

सारांश

क्या वेस्ट दिल्ली लायंस ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को हराकर फाइनल में स्थान बना लिया है? जानें इस दिलचस्प मुकाबले की पूरी कहानी जिसमें लायंस ने राइडर्स को 8 विकेट से हराया।

मुख्य बातें

वेस्ट दिल्ली लायंस ने क्वालीफायर-2 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 8 विकेट से हराया।
फाइनल में उनका सामना सेंट्रल दिल्ली किंग्स से होगा।
मुकाबले में आयुष दोसेजा और नितीश राणा ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

नई दिल्ली, 30 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को, इस टीम ने क्वालीफायर-2 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 8 विकेट से करारा शिकस्त दी।

फाइनल मुकाबला 31 अगस्त को वेस्ट दिल्ली लायंस और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच होगा।

अरुण जेटली स्टेडियम में हुए क्वालीफायर-2 में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए।

टीम को 9 के स्कोर पर हार्दिक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा, जो केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहां पर अर्पित राणा ने सुजल सिंह के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े।

सुजल ने 18 गेंदों में उतने ही रन बनाकर आउट हुए, जबकि अर्पित राणा ने 38 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा रौनक वाघेला ने 17 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए।

विपक्षी टीम की ओर से मनन भारद्वाज ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके, जबकि अनिरुद्ध चौधरी और तिशांत डाबला ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली लायंस ने 17.3 ओवरों में जीत हासिल कर ली। टीम को 16 के स्कोर पर अंकित कुमार (2) के रूप में झटका लगा। इसके बाद कृष यादव ने 37 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।

वेस्ट दिल्ली लायंस ने 7.5 ओवरों के खेल तक 2 विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए थे। यहां से आयुष दोसेजा ने कप्तान नितीश राणा के साथ 86 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई।

आयुष ने 49 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए, जबकि राणा ने 26 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

विपक्षी खेमे से रोहित यादव और मयंक रावत ने एक-एक विकेट हासिल किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह देखना चाहिए कि दिल्ली प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट न केवल खेल के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी मंच प्रदान करते हैं। यह प्रतियोगिता खेल और मनोरंजन का एक बेहतरीन मिश्रण है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 कब हुई?
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन हाल ही में किया गया है।
किसने क्वालीफायर-2 में जीत हासिल की?
वेस्ट दिल्ली लायंस ने क्वालीफायर-2 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 8 विकेट से हराया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले