2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 में तीसरा मुकाबला जीत लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 में तीसरा मुकाबला जीत लिया?

सारांश

दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 में वेस्ट दिल्ली लायंस ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ 15 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ लायंस ने प्वाइंट्स टेबल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जानें, इस रोमांचक मुकाबले के सभी महत्वपूर्ण पल और खिलाड़ियों की प्रदर्शन की कहानी।

मुख्य बातें

वेस्ट दिल्ली लायंस ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
न्यू दिल्ली टाइगर्स की लगातार पांचवीं हार हुई।
बारिश के कारण डकवर्थ-लुईस नियम का उपयोग किया गया।
मनन भारद्वाज ने तीन विकेट लिए।
टीमों के प्रदर्शन में स्पष्ट अंतर देखने को मिला।

नई दिल्ली, 16 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 (डीपीएल) के 23वें मैच को अपने नाम किया। इस टीम ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 15 रन से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ, वेस्ट दिल्ली लायंस ने प्वाइंट्स टेबल में तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। टीम ने छह में से तीन मुकाबले जीते हैं और उतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, दूसरी ओर, न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम को इस सीजन में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। इस टीम ने छह में से सिर्फ एक ही मैच जीतकर अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर जगह बनाई है।

मुकाबले में, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 138 रन बनाए।

टीम ने पारी की शुरुआती तीन गेंदों में ही दो विकेट गंवा दिए थे और उसका खाता भी नहीं खुला था। ध्रुव कौशिक से टाइगर्स की उम्मीदें थीं, लेकिन यह बल्लेबाज 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गया। इसके बाद केशव दलाल (4) भी चलते बने।

टीम 17 रन पर चार विकेट खो चुकी थी। इसके बाद कप्तान हिम्मत सिंह ने वैभव रावल के साथ टाइगर्स को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों के बीच 69 रन की साझेदारी हुई। हिम्मत ने 30 गेंदों में उतने ही रन बनाकर पवेलियन लौटे।

वैभव रावल ने 50 गेंदों में दो छक्के और पांच चौके लगाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

विपक्षी टीम की ओर से मनन भारद्वाज ने तीन विकेट चटकाए, जबकि अनिरुद्ध चौधरी और शुभम दुबे ने दो-दो विकेट लिए। मयंक गुसाईं को एक विकेट मिला।

इसके जवाब में, वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम ने 7.1 ओवरों में दो विकेट खोकर 61 रन बना लिए थे। उसके बाद बारिश ने खेल रोक दिया और लायंस ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अंकित कुमार ने 14 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, जबकि आयुष दोसेजा ने 13 रन जोड़े। टाइगर्स के लिए पार्थ बाली और प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना सही होगा कि वेस्ट दिल्ली लायंस ने अपनी क्षमता को साबित किया है। न्यू दिल्ली टाइगर्स की लगातार हार उनकी तैयारी में खामियों को दर्शाती है। देश के लिए खेल का महत्व हमेशा से रहा है, और इस तरह के मुकाबले हमें न केवल खेल की भावना का अनुभव कराते हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करते हैं।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीपीएल 2025 में वेस्ट दिल्ली लायंस ने कितने मैच जीते हैं?
वेस्ट दिल्ली लायंस ने अब तक छह में से तीन मैच जीते हैं।
न्यू दिल्ली टाइगर्स की इस सीजन की स्थिति क्या है?
न्यू दिल्ली टाइगर्स ने इस सीजन में छह में से केवल एक मैच जीता है और वह अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर हैं।
मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
मनन भारद्वाज ने मुकाबले में तीन विकेट लिए।
इस मैच में बारिश का क्या असर पड़ा?
बारिश ने खेल को रोक दिया, जिसके कारण लायंस ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत जीत हासिल की।
वैभव रावल का प्रदर्शन कैसा रहा?
वैभव रावल ने 50 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और पांच चौके शामिल थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले