11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मनी ग्रेवाल की हैट्रिक से किंग्स ने राइडर्स को हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मनी ग्रेवाल की हैट्रिक से किंग्स ने राइडर्स को हराया?

सारांश

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 62 रन से हराया। मनी ग्रेवाल की हैट्रिक ने खेल का मोड़ दिया। जानिए इस दिलचस्प मैच के प्रमुख पल।

मुख्य बातें

मनी ग्रेवाल की हैट्रिक ने खेल का परिणाम बदल दिया।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने मजबूत बल्लेबाजी की।
किंग्स ने 62 रन से जीत दर्ज की।
ईस्ट दिल्ली राइडर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
युगल सैनी ने महत्वपूर्ण रन बनाए।

नई दिल्ली, 27 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के 39वें मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 62 रन से हराया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने छह विकेट खोकर 155 रन बनाए। पहले झटके में कौशल सुमन 11 गेंदों में महज 9 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद आर्यवीर सहवाग ने 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें चार चौके शामिल थे। कप्तान जोंटी सिद्धू ने केवल 2 रन बनाकर टीम को आगे नहीं बढ़ा सके।

किंग्स ने 48 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद युगल सैनी ने जसवीर सहरावत के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। युगल ने 32 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि जसवीर ने 35 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाये।

विपक्षी खेमे से रौनक वाघले ने दो विकेट लिए, जबकि रोहित यादव, मयंक रावत और अखिल चौधरी ने एक-एक विकेट चटकाए।

ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने 16 ओवर में केवल 93 रन पर सिमट गई। सुजल सिंह पहले ही 6 रन पर आउट हो गए। मनी ग्रेवाल ने तीसरे ओवर में लगातार तीन गेंदों पर हार्दिक शर्मा, शिवम त्रिपाठी और अनुज रावत को आउट कर हैट्रिक पूरी की।

इसके बाद राइडर्स की टीम संभल नहीं सकी। अर्पित राणा ने 17 रन का योगदान दिया, जबकि रौनक ने 19 रन बनाये। अखिल चौधरी ने 26 रन बनाकर टीम को थोड़ी उम्मीद दी।

विपक्षी टीम के लिए मनी ग्रेवाल ने चार ओवर में 23 रन5 विकेट लिए। गविंश खुराना ने भी 2 विकेट चटकाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीपीएल 2025 में कौन सी टीम ने जीत हासिल की?
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 62 रन से हराकर जीत हासिल की।
मनी ग्रेवाल ने कितने विकेट लिए?
मनी ग्रेवाल ने चार ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए।
इस मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
युगल सैनी ने 32 गेंदों में 52 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए।
क्या मनी ग्रेवाल की हैट्रिक ने मैच का परिणाम बदला?
जी हां, मनी ग्रेवाल की हैट्रिक ने राइडर्स के बल्लेबाजी क्रम को बिखेर दिया।
इस मैच की टॉप परफॉर्मर कौन थी?
मनी ग्रेवाल ने अपनी हैट्रिक और 5 विकेट लेकर टॉप परफॉर्मर का खिताब जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले