27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

रायबरेली में मुठभेड़: पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रायबरेली में मुठभेड़: पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई

सारांश

रायबरेली में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस घटना में दो बदमाश घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानिए पूरी घटना के बारे में।

मुख्य बातें

रायबरेली में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हुए।
पुलिस ने ईको गाड़ी और बाइक के साथ-साथ हथियार भी बरामद किए।
आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच जारी है।
पुलिस की सक्रियता से कानून-व्यवस्था में सुधार संभव है।

रायबरेली, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। रायबरेली में वाहन जांच के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। दो विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, नसीराबाद और बछरावां इलाकों में वाहन जांच के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच झड़प हुई। गिरोह के दो सदस्य सूरज और मार्को गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन अन्य - मनीष, पिंटू और अनिकेत को गिरफ्तार किया गया। ये सभी अंतर्जनपदीय गैंग के शातिर लुटेरे माने जा रहे हैं। इनके कब्जे से ईको स्पोर्ट कार और बाइक के साथ ही तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नसीराबाद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक ईको गाड़ी और मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। ईको गाड़ी नसीराबाद की तरफ भाग गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार फिसल कर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी सूरज गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

इस घटना की जानकारी कंट्रोल रूम से जिले के अन्य थाना पुलिस को दी गई। पड़ोसी जिले में भी सूचना दी गई। इसके बाद पूरे जिले की पुलिस अलर्ट हो गई और बछरावां क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके अलावा उनकी पूछताछ कर उनके गिरोह का पता लगाया जा रहा है। साथ ही, उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुठभेड़ में कितने अपराधी गिरफ्तार हुए?
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
क्या मुठभेड़ में कोई घायल हुआ?
जी हां, मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है।
इस मुठभेड़ में पुलिस ने क्या बरामद किया?
पुलिस ने ईको स्पोर्ट कार, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए।
इस मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई क्या होगी?
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी जांच जारी है।
यह मुठभेड़ किस इलाके में हुई?
यह मुठभेड़ रायबरेली के नसीराबाद और बछरावां इलाकों में हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले