12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक सोसायटी में फ्लैट में लगी आग, दमकल सेवा ने समय रहते काबू पाया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक सोसायटी में फ्लैट में लगी आग, दमकल सेवा ने समय रहते काबू पाया

सारांश

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में क्लासिक सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगने की घटना ने सबको चौंका दिया। दमकल सेवा ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मुख्य बातें

राजनगर एक्सटेंशन में फ्लैट में आग लगने की घटना।
दमकल सेवा की तत्परता ने बड़ा हादसा टाला।
कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सामान को नुकसान हुआ।
शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
प्रशासन द्वारा जांच जारी है।

गाजियाबाद, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित क्लासिक सोसायटी के एक फ्लैट में शनिवार को दोपहर अचानक आग लगने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। यह घटना शुक्रवार को लगभग 1:21 बजे हुई, जब फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली से तुरंत कार्रवाई की गई। अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दो फायर टेंडर और एक वाटर ब्राउजर को घटनास्थल पर भेजा गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि क्लासिक सोसायटी के डीएम 4 ब्लॉक के फ्लैट नंबर 201 (दूसरी मंजिल) के किचन और बेडरूम में आग लगी हुई थी।

आग तेजी से फैलने की आशंका थी, जिससे आस-पास के फ्लैटों में भी खतरा उत्पन्न हो गया। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी पहुंचे और उनके निर्देशन में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर सर्विस यूनिट ने जल्द ही दो होज पाइप बिछाकर पंपिंग के माध्यम से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और समन्वय के कारण आग को फैलने से रोका गया और आस-पास के अन्य फ्लैटों को सुरक्षित रखा गया। कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हालांकि, आग के कारण फ्लैट के अंदर रखे कुछ सामान को नुकसान हुआ। आग बुझाने के बाद टीम ने मौके से दो सोने के कड़े, एक अंगूठी और आवश्यक दस्तावेज बरामद किए, जिन्हें फ्लैट मालिक को सौंप दिया गया। घटना के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर फायर सर्विस यूनिट वापस फायर स्टेशन कोतवाली लौट गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आग लगने का कारण क्या था?
प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
क्या कोई जनहानि हुई?
इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
दमकल सेवा ने कब और कैसे कार्रवाई की?
दमकल सेवा ने आग की सूचना मिलते ही तुरंत दो फायर टेंडर और एक वाटर ब्राउजर को मौके पर भेजा।
क्या आग बुझाने के बाद कोई सामान बरामद हुआ?
हाँ, आग बुझाने के बाद टीम ने मौके से दो सोने के कड़े, एक अंगूठी और आवश्यक दस्तावेज बरामद किए।
इस घटना के बाद प्रशासन ने क्या कदम उठाए?
प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले