21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रजनीकांत ने 'मिराय' का ट्रेलर देखकर खुशी जताई? मांचू मनोज ने आभार व्यक्त किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रजनीकांत ने 'मिराय' का ट्रेलर देखकर खुशी जताई? मांचू मनोज ने आभार व्यक्त किया

सारांश

साउथ सिनेमा में हाल ही में रिलीज हुए 'मिराय' के ट्रेलर ने सभी का ध्यान खींचा है। सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्रेलर देखकर अपनी खुशी जताई है। मांचू मनोज ने रजनीकांत का आभार व्यक्त किया और फिल्म के बारे में अपनी भावनाएं साझा की हैं। इस फिल्म में अन्य प्रमुख कलाकार भी शामिल हैं।

मुख्य बातें

‘मिराय’ का ट्रेलर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
रजनीकांत का समर्थन इस फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
फिल्म में कई अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी है।
मांचू मनोज ने रजनीकांत का आभार व्यक्त किया।
फिल्म १२ सितंबर को रिलीज हो रही है।

मुंबई, २ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। इन दिनों साउथ सिनेमा में ‘मिराय’ को लेकर खासा चर्चा चल रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों में उत्सुकता का माहौल बन गया है। ट्रेलर में दिखाई गई एक्शन और एडवेंचर ने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। फिल्म ‘हनुमान’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब दर्शकों की इस फिल्म से भी उच्च उम्मीदें हैं।

ट्रेलर देखने के बाद कुछ दर्शकों ने इसकी तारीफ की, जबकि कुछ ने इसमें सुधार की गुंजाइश बताई। लेकिन, इस फिल्म को एक विशेष पहचान तब मिली जब साउथ सिनेमा के लीजेंड सुपरस्टार रजनीकांत ने खुद इसका ट्रेलर देखा और सराहना की। यह जानकारी फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता मांचू मनोज ने साझा की।

मांचू मनोज ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की, जिनमें रजनीकांत मोबाइल पर ट्रेलर देखते हुए नजर आ रहे हैं और स्पष्ट रूप से प्रभावित दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों के साथ मांचू मनोज ने एक भावुक कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत का धन्यवाद किया और अपने को-स्टार सिवा कार्तिकेयन को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तमिल दर्शकों और अपने समर्थकों का आभार

उन्होंने लिखा, "‘मिराई’ के ट्रेलर देखने के लिए सुपरस्टार रजनीकांत का दिल से धन्यवाद। मेरे प्यारे भाई सिवा कार्तिकेयन को अपार सफलता की शुभकामनाएं। तमिलनाडु के लोगों और मीडिया को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद।"

गौरतलब है कि ‘मिराय’ में तेजा सज्जा और मांचू मनोज के अलावा श्रिया सरन, रितिका नायक, और जगपति बाबू जैसे अनुभवी कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन कार्तिक घट्टामनेनी ने किया है।

‘मिराय’ १२ सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'मिराय' कब रिलीज होगी?
फिल्म 'मिराय' १२ सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में तेजा सज्जा, मांचू मनोज, श्रिया सरन, रितिका नायक, और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं।
रजनीकांत ने इस ट्रेलर पर क्या प्रतिक्रिया दी?
रजनीकांत ने ट्रेलर देखकर खुशी जताई और मांचू मनोज ने उनका आभार व्यक्त किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले