19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में नजर आएंगे विनायकन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में नजर आएंगे विनायकन?

सारांश

मलयालम अभिनेता विनायकन ने हाल ही में घोषणा की है कि वह रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म 'जेलर 2' का हिस्सा हैं। पहले भाग की सफलता के बाद, फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्या 'जेलर 2' भी दर्शकों का दिल जीत पाएगी?

मुख्य बातें

विनायकन की वापसी से 'जेलर 2' को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।
पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
फिल्म की शूटिंग 10 मार्च 2023 को शुरू हुई थी।
सन पिक्चर्स फिल्म का निर्माण कर रहा है।
राम्या कृष्णन फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

चेन्नई, 2 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। मलयालम अभिनेता विनायकन ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों में एक विशेष स्थान बनाया है। हाल ही में वह ममूटी की फिल्म 'कलमकवल' को लेकर चर्चित रहे हैं। इसी क्रम में एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने साउथ इंडस्ट्री के प्रशंसकों में उत्साह का संचार किया है। दरअसल, विनायकन ने घोषणा की है कि वह सुपरस्टार रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म 'जेलर 2' में भी दिखाई देंगे।

विनायकन की इस घोषणा से फिल्म के प्रति उम्मीदें और बढ़ गई हैं, क्योंकि पहले भाग 'जेलर' में उनके अद्भुत अभिनय की भरपूर सराहना हुई थी और दर्शक उन्हें फिर से उसी अंदाज में देखने के लिए उत्सुक हैं।

विनायकन ने बताया कि वह 'जेलर 2' का हिस्सा हैं।

'जेलर' में उनका किरदार निगेटिव था, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को फिल्म की प्रमुख ताकतों में से एक माना गया था। उनके अभिनय ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा था, और अब उनकी वापसी के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, जिसमें लगभग 650 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। रजनीकांत की दुनिया भर में फैली जबरदस्त फैन फॉलोइंग ने फिल्म को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया था। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि इसका दूसरा भाग भी उतना ही शानदार होगा। फैंस 'जेलर 2' को एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी के रूप में देख रहे हैं।

फिल्म के मुख्य अभिनेता रजनीकांत ने हाल ही में कहा कि 'जेलर 2' की शूटिंग शानदार तरीके से चल रही है और इसे पूरा होने में कुछ समय लगेगा। टीम फिल्म को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है और इसे बड़े स्तर पर, पूरी तैयारी के साथ पेश करने का इरादा रखती है।

फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। शूटिंग 10 मार्च को चेन्नई में शुरू हुई थी और धीरे-धीरे अन्य लोकेशनों जैसे गोवा और केरल के अट्टप्पाडी में भी शेड्यूल पूरे किए जा रहे हैं।

निर्माता सन पिक्चर्स ने फिल्म का टीज़र जारी किया था। टीज़र में दमदार डायलॉग और रोमांचक एक्शन की झलक ने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया।

अभिनेत्री राम्या कृष्णन, जो फिल्म में रजनीकांत की पत्नी विजी के किरदार में हैं, ने भी अट्टप्पाडी से अपनी पहली शूटिंग की जानकारी साझा की थी।

जहां तक संगीत की बात है, पहली फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर ने दर्शकों पर गहरा असर डाला। संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर दूसरी फिल्म में भी अपना जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विनायकन ने किस फिल्म में भूमिका निभाने की घोषणा की है?
विनायकन ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में भूमिका निभाने की घोषणा की है।
'जेलर 2' की शूटिंग कब शुरू हुई थी?
'जेलर 2' की शूटिंग 10 मार्च को चेन्नई में शुरू हुई थी।
पहली फिल्म 'जेलर' ने कितनी कमाई की थी?
पहली फिल्म 'जेलर' ने लगभग 650 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
फिल्म का निर्माण कौन कर रहा है?
फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स कर रहा है।
राम्या कृष्णन का किरदार क्या है?
राम्या कृष्णन फिल्म में रजनीकांत की पत्नी विजी का किरदार निभा रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले