4 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दीपावली पर रजनीकांत ने फैंस को शुभकामनाएं दीं? 'जेलर 2' की टीम ने 'बीटीएस' वीडियो जारी किया!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दीपावली पर रजनीकांत ने फैंस को शुभकामनाएं दीं? 'जेलर 2' की टीम ने 'बीटीएस' वीडियो जारी किया!

सारांश

रजनीकांत ने दीपावली पर फैंस को बधाई दी, जबकि 'जेलर 2' के निर्माताओं ने एक खास BTS वीडियो साझा किया। जानें इस वीडियो में क्या खास है जो दीवाली की खुशियों को और बढ़ा देता है!

मुख्य बातें

रजनीकांत ने दीपावली पर फैंस को बधाई दी।
'जेलर 2' का BTS वीडियो जारी किया गया।
वीडियो में निर्देशक और संगीतकार की मस्ती दिखाई गई।
'जेलर 2' में भी भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।
'जेलर' ने पहले दिन 33 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

चेन्नई, 20 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को दीपावली के पावन अवसर पर अपने घर के बाहर आए फैंस और आम जनता का अभिवादन किया। इस दौरान, उनकी फिल्म 'जेलर 2' के निर्माताओं ने एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो क्लिप जारी किया, जिसने इस त्योहार की खुशियों को और भी बढ़ा दिया।

दीपावली के अवसर पर चेन्नई में सैंकड़ों फैंस ने रजनीकांत को दीपावली की बधाई देने के लिए एकत्रित हुए। जैसे ही रजनीकांत अपने घर से बाहर आए, तो “हैप्पी दीपावली थलाइवा” के नारे गूंज उठे। रजनीकांत ने मुस्कुराते हुए प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

इस बीच, उनकी आगामी फिल्म 'जेलर 2' के निर्माता सन पिक्चर्स ने फैंस के लिए इस दीपावली को और खास बनाने के लिए फिल्म के सेट से एक BTS वीडियो साझा किया।

सन पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया पर BTS वीडियो का लिंक शेयर करते हुए लिखा, “सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। पेश है 'जेलर 2' का एक एक्सक्लूसिव बीटीएस वीडियो, हैप्पी दीपावली।”

इस वीडियो में निर्देशक नेल्सन और संगीत निर्देशक अनिरुद्ध सेट पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रजनीकांत नेल्सन को शॉट के बारे में सुझाव देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, इसके बाद एक साथ तीन कार ब्लास्ट होते हुए दिखाई दे रही हैं। अंत में, रजनीकांत अपने स्टाइल में “हैप्पी दीपावली” विश करते हैं।

पहले भाग की तरह, ‘जेलर 2’ में भी अनिरुद्ध संगीत देंगे और नेल्सन फिल्म का निर्देशन करेंगे। ‘जेलर 2’ में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। पहले भाग को फिल्म समीक्षकों और फैंस से शानदार प्रशंसा मिली थी और इसने पहले ही दिन 33 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग की थी, जो रजनीकांत के करियर में पहले दिन की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बनी।

रजनीकांत के अलावा, 'जेलर' में मलयालम सुपरस्टार मोहन लाल, कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ, तेलुगु अभिनेता सुनील, राम्या कृष्णन, विनायकन, मिरना मेनन, तमन्ना, वसंत रवि, नागा बाबू, योगी बाबू, जाफर सादिक और किशोर जैसे कलाकार भी शामिल थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

दर्शकों के लिए एक खास उपहार है। यह न केवल उनके प्रशंसकों के लिए खुशी का कारण है, बल्कि भारतीय सिनेमा में रजनीकांत की स्थिति को भी दर्शाता है।
RashtraPress
4 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रजनीकांत ने दीपावली पर क्या किया?
रजनीकांत ने दीपावली के अवसर पर अपने फैंस और आम जनता का अभिवादन किया।
'जेलर 2' का BTS वीडियो कब जारी किया गया?
'जेलर 2' का BTS वीडियो दीपावली के मौके पर जारी किया गया।
इस वीडियो में कौन-कौन से कलाकार शामिल हैं?
इस वीडियो में रजनीकांत, निर्देशक नेल्सन, और संगीत निर्देशक अनिरुद्ध शामिल हैं।
'जेलर 2' कब रिलीज होगी?
'जेलर 2' की रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
'जेलर' ने कितनी कमाई की थी?
'जेलर' ने पहले दिन 33 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले