10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'रामायण' का पहला प्रोमो वीडियो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'रामायण' का पहला प्रोमो वीडियो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा?

सारांश

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का पहला प्रोमो वीडियो जारी। रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आएंगे, जबकि यश रावण का किरदार निभाएंगे। दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। जानिए इस महाकाय प्रोजेक्ट की अन्य खास बातें।

मुख्य बातें

रामायण का प्रोमो वीडियो जारी किया गया है।
रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं।
यश रावण का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपये है।
पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा।

मुंबई, 3 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' पिछले कुछ समय से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। निर्माताओं ने फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो जारी किया है। इसमें अभिनेता रणबीर कपूर के साथ-साथ सुपरस्टार यश की झलक भी देखने को मिली है।

इस महाकाय प्रोजेक्ट में कई प्रमुख सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिखेंगे और प्रोमो वीडियो में उनकी उपस्थिति काफी प्रभावशाली नजर आ रही है। वहीं, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।

दूसरी ओर, केजीएफ से प्रसिद्धि पाने वाले यश फिल्म में रावण के किरदार में दिखाई देंगे। प्रोमो वीडियो में उनकी भी झलक देखने को मिलती है।

प्रोमो वीडियो की शुरुआत राम और रावण के बीच की लड़ाई के एक छोटे से दृश्य के साथ होती है। इसके बाद श्री राम बने रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। दोनों कलाकारों की उपस्थिति और बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

रणबीर ने फिल्म में राम के किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए अपनी भाषा के साथ-साथ तीर-कमान चलाने की ट्रेनिंग पर भी काफी मेहनत की है।

फिल्म में लक्ष्मण का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, रकुल प्रीत सिंह 'शूर्पणखा' के रोल में हैं। काजल अग्रवाल 'मंदोदरी' और लारा दत्ता 'कैकई' की भूमिका निभाएंगी। अरुण गोविल इसमें राजा दशरथ बने हैं।

यह फिल्म एक भाग में नहीं, बल्कि दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 में आएगा और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।

'रामायण' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में रावण का किरदार निभाने के साथ-साथ यश इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। फिल्म करीब 835 करोड़ रुपये के बजट से तैयार हुई है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म मानी जा रही है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है और सभी बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रामायण फिल्म का प्रोमो कब जारी हुआ?
फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो 3 जुलाई को जारी हुआ।
फिल्म में मुख्य कलाकार कौन हैं?
फिल्म में मुख्य कलाकारों में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल और अन्य शामिल हैं।
फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।
फिल्म का बजट कितना है?
फिल्म का बजट लगभग 835 करोड़ रुपये है।
इस फिल्म का निर्माण कौन कर रहा है?
फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और डीएनईजी स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले