27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राशि खन्ना की मस्ती भरी सेल्फी ने बनाया नया ट्रेंड?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राशि खन्ना की मस्ती भरी सेल्फी ने बनाया नया ट्रेंड?

सारांश

राशि खन्ना ने हाल ही में अपने मजेदार अंदाज में इंस्टाग्राम पर कुछ सेल्फी साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनकी मुस्कान और बेफिक्र अंदाज फैंस को बेहद भा रहा है। क्या इन तस्वीरों के पीछे कोई खास कहानी है? जानिए उनके ट्रायंगल वाले कैप्शन के पीछे का मजेदार पहलू।

मुख्य बातें

राशि खन्ना का मजेदार सेल्फी अंदाज उनके फैंस को भा रहा है।
उन्होंने अपने कैप्शन में ट्रायंगल का जिक्र किया है।
वह साउथ सिनेमा में एक प्रमुख अभिनेत्री हैं।
उनकी नई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' आने वाली है।
राशि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के लिए जानी जाती हैं।

मुंबई, 16 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री राशि खन्ना साउथ सिनेमा की एक प्रमुख हस्ती हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार अंदाज में साझा किया कि उन्हें केवल ट्रायंगल्स बहुत पसंद हैं।

राशि ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह मेकअप रूम में बैठकर मिरर सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में उनकी क्यूट स्माइल और बिंदास अंदाज बेहद आकर्षक है।

पहली तस्वीर में राशि शीशे की ओर देखते हुए सेल्फी क्लिक कर रही हैं, जबकि उनके हेयर स्टाइलिस्ट उनके बालों को संवार रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह कैमरे की ओर हल्की-सी मुस्कान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। लेकिन जो तस्वीर सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है, वह तीसरी है, जिसमें राशि हाथ में बर्गर की प्लेट लेकर मस्ती भरे अंदाज में फोटो खींचवा रही हैं। इन तस्वीरों में राशि का नेचुरल चार्म और बेफिक्र अंदाज साफ झलक रहा है।

राशि ने इन तस्वीरों के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, "मुझे बस एक ही ट्रायंगल पसंद है- मैं, शीशा और बर्गर।"

उनके फैंस को यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उनके इस देसी-कूल अंदाज की जमकर सराहना कर रहे हैं।

अभिनेत्री की पोस्ट को देखकर फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि ये तस्वीरें उनकी आने वाली फिल्म 'तेलुसु कड़ा' के सेट की हैं।

राशि खन्ना को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार अभिनय और गायिकी के लिए जाना जाता है। उन्होंने तेलुगु और तमिल सिनेमा में कई हिट फिल्में दी हैं। राशि सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने जीवन के मजेदार पल और प्रोफेशनल अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती हैं।

जहां तक अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात है, राशि जल्द ही सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।

माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही 'उस्ताद भगत सिंह' में राशि और पवन कल्याण के अलावा, इसमें श्रीलीला, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, अविनाश (केजीएफ फेम), गौतमी, और नागा महेश जैसे कलाकार शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दिखाता है कि साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियां भी अपने जीवन के छोटे-छोटे पलों को खुलकर जीती हैं। उनकी सरलता और बेफिक्र स्वभाव ने उन्हें एक खास स्थान दिलाया है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राशि खन्ना का हालिया प्रोजेक्ट क्या है?
राशि खन्ना जल्द ही फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण के साथ नजर आएंगी।
राशि खन्ना की सेल्फी का कैप्शन क्या था?
राशि ने अपनी सेल्फी के साथ लिखा, "मुझे बस एक ही ट्रायंगल पसंद है- मैं, शीशा और बर्गर।"
राशि खन्ना सोशल मीडिया पर कितनी सक्रिय हैं?
राशि खन्ना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने जीवन के मजेदार पल और पेशेवर अपडेट साझा करती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले