27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राशि खन्ना ने पारंपरिक अंदाज में ढाया कहर?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राशि खन्ना ने पारंपरिक अंदाज में ढाया कहर?

सारांश

राशि खन्ना ने अपने नए लुक से सभी का ध्यान खींचा है। हरे-गुलाबी लहंगे में उनकी खूबसूरती ने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। जानिए उनकी तस्वीरों के पीछे की कहानी और आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में।

मुख्य बातें

राशि खन्ना का पारंपरिक लुक प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
उनकी खूबसूरती ने सभी को मंत्रमुग्ध किया है।
राशि एक उम्दा गायिका भी हैं।
उनकी आगामी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

मुंबई, २४ सितंबर (आईएएनस)। राशि खन्ना अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर नियमित रूप से पोस्ट साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं।

अभिनेत्री राशि खन्ना ने पारंपरिक परिधान में एक अद्भुत रूप में नजर आईं। उन्होंने हरे रंग के लहंगे के साथ गुलाबी ब्लाउज पहना हुआ था, जिस पर सुनहरे मोती की डिजाइन बनी हुई थी। इस लुक को आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने अपने बालों को स्टाइलिश तरीके से सजाया और पीछे पोनीटेल में बांधा। उनके कानों में मल्टी-प्लेटेड चेन झुमके और हाथों में सुनहरे कंगन और अंगूठी थी, जिसने उनके लुक को और भी निखार दिया।

इन तस्वीरों के साथ राशि ने लिखा, "हर रंग, हर चमक… मोह का ही तो धागा है।"

तस्वीरों में राशि विभिन्न अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में वह बैठकर साइड पोज दे रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपने चेहरे के साइड से पोज दे रही हैं, जिसमें उनका लहंगा खूबसूरती से उभर रहा है। एक अन्य तस्वीर में वह चुन्नी को संभालते हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज दे रही हैं। बाकी तस्वीरों में भी वह कई अलग-अलग पोज देने के दौरान अपने स्टाइल का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं।

राशि की इन तस्वीरों ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है और उनकी खूबसूरती की प्रशंसा की जा रही है।

काम के मोर्चे पर, राशि एक उत्कृष्ट गायिका भी हैं और तेलुगू भाषा में प्लेबैक सिंगिंग करती हैं।

आगामी परियोजनाओं के संदर्भ में, राशि जल्द ही निर्देशक हरीश शंकर की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण के साथ नजर आएंगी। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उनकी गायकी भी प्रशंनीय है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राशि खन्ना का यह लुक किस अवसर पर था?
यह लुक एक फोटोशूट के दौरान था जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया।
क्या राशि खन्ना गायकी भी करती हैं?
जी हां, राशि तेलुगू भाषा में प्लेबैक सिंगिंग करती हैं।
राशि खन्ना की आगामी फिल्म कौन सी है?
राशि जल्द ही 'उस्ताद भगत सिंह' फिल्म में नजर आएंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले