21 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राजीव गांधी विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग स्टाफ हेतु 14 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 14 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राजीव गांधी विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग स्टाफ हेतु 14 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 14 अप्रैल

सारांश

राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए 14 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और अंतिम तिथि 14 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए।

मुख्य बातें

आरजीएनएयू में 14 नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल है।
आवेदकों की आयु सीमा 30 से 40 वर्ष ।
आवेदन शुल्क 1,000 रुपए है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।

लखनऊ, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप देश के केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्य करने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) ने गैर शिक्षण (नॉन-टीचिंग) के लिए 14 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

इन 14 पदों में जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर और सिक्योरिटी इंस्पेक्टर के 1-1 पद, जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर और स्टाफ नर्स के 2-2 पद, और 6 पद जूनियर तकनीशियन के शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया अब ऑनलाइन प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र को राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भरें।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के लिए इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बीएससी/कॉमर्स में स्नातक या बीबीए (फाइनेंस) या एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, और चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 35,000 से 60,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए निर्धारित है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फिर सभी आवश्यक जानकारियों को फॉर्म में भरें। सभी मांगे गए दस्तावेजों को सही आकार में अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें। अंत में, भविष्य के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि यह एक स्थायी और सम्मानजनक नौकरी हो सकती है।
RashtraPress
21 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरजीएनएयू में नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को आरजीएनएयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल है।
क्या अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को कोई छूट मिलेगी?
जी हां, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले